दिनेश यादव बने रांची के नये DDC, 14 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, चार को मिला अतिरिक्त प्रभार

झारखंड में कई DDC की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत दिनेश कुमार यादव रांची का नया डीडीसी बनाया गया है. वहीं, रांची के तत्कालीन डीडीसी विशाल सागर को सूचना प्रौद्योगिकी का नया निदेशक बनाया गया है. 14 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और चार को अतिरिक्त प्रभार मिला है.

Jharkhand Transfer-Positing News: झारखंड सरकार ने राज्य के 14 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. वहीं, चार अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके तहत रांची के डीडीसी विशाल सागर को सूचना प्रौद्योगिकी का नया निदेशक बनाया गया है. वहीं, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव को रांची का नया डीडीसी बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है. वहीं, इस अधिसूचना के तहत प्रभार रहित पदाधिकारी कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने को कहा गया है. 

इन अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

अधिकारी का नाम : कहा थे : कहां गये
राजेश कुमार शर्मा : सचिव, परिवहन विभाग : सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
प्रवीण कुमार टोप्पो : सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग : प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
कमलेश्वर प्रसाद सिंह : उत्पाद आयुक्त : सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
मुकेश कुमार : आदिवासी कल्याण आयुक्त : निदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान
नेहा अरोड़ा : निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण : अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
संजीव कुमार बेसरा : अपर सचिव, योजना एवं विकास विभाग : श्रम आयुक्त
कर्ण सत्यार्थी : डीडीसी, दुमका : उत्पाद आयुक्त
गरिमा सिंह : डीडीसी, लोहरदगा : निदेशक, उच्च शिक्षा
विशाल सागर : डीडीसी, रांची : निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी
लोकेश मिश्र : डीडीसी, कोडरमा : आदिवासी कल्याण आयुक्त
ऋतुराज : संयुक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग : डीडीसी, कोडरमा
समीरा एस : नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम : डीडीसी, लोहरदगा
रवि आंनद : संयुक्त सचिव, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग : डीडीसी, पलामू
दिनेश कुमार यादव : संयुक्त सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग : डीडीसी, रांची

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

– ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव, वित्त विभाग) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है
– अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के श्रीनिवासन को अपने कार्यों के साथ परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है
– भू-अर्जन, भू-अभिलेख एंव परिमाप के निदेशक उमाशंकर सिंह (अतिरिक्त प्रभार- विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग) को अपने कार्यों के साथ जैप आईटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है
– स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिन्हा को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर
डेवलपमेंट एवं प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >