बरियातू में बॉक्स क्रिकेट का रोमांच, धुआंधार ब्वॉयज पुरुष और वोमेनिया महिला चैंपियन

रांची में आयोजित बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 में धुआंधार ब्वॉयज एंड कंपनी ने शानदार जीत दर्ज की। महिला वर्ग में वोमेनिया टीम विजेता बनी। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

रांची. माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 का दो दिवसीय आयोजन बरियातू में हुआ. प्रतियोगिता में आठ पुरुष और चार महिला टीमों के कुल 92 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें 64 पुरुष और 28 महिला खिलाड़ी शामिल थे.

पुरुष वर्ग में धुआंधार ब्वॉयज एंड कंपनी विजेता

पुरुष वर्ग में धुआंधार ब्वॉयज एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता. द मिसफिट्स की टीम उपविजेता रही. विक्रम साबू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (MVP), उत्सव मंत्री को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विनय मंत्री को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया.

वोमेनिया ने जीता महिला वर्ग का खिताब

महिला वर्ग में वोमेनिया विजेता और विक्ट्री वाइव्स उपविजेता रही. वानिया लाखोटिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, मणि राठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पूनम राठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया.

संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष उत्सव मंत्री, स्पोर्ट्स डायरेक्टर रितेश खटोर, धीरेंद्र राठी, कुणाल बोरा, हेमंत चिलांगिया, अक्षय मालपानी, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन हार्दिक बिहानी, हिमांशु चितलांगिया और मधुर माहेश्वरी मौजूद रहे. माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा, मनोज कल्याणी, गोवर्धन भाला, गौतम राठी, श्याम बिहानी, अंकुर डागा समेत अन्य लोग भी समारोह में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >