Dhanteras Gold Price: धनतेरस पर एक रुपया में खरीदें सोना, रांची के ज्वेलर्स दे रहे भारी डिस्काउंट

Dhanteras Gold Price: मां गायत्री ज्वेलर्स में डिजिटल गोल्ड खरीदने का भी मौका है. डिजिटल गोल्ड सिर्फ 1 रुपया में खरीद सकते हैं. यहां सोना के चेन और डायमंड के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज 0 है. आभूषण ज्वेलर्स में गोल्ड ज्वेलरी पर की मेकिंग चार्ज सिर्फ 5 फीसदी रखी गयी है.

Dhanteras Gold Price: आज शनिवार (22 अक्टूबर 2022) को धनतेरस है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी समेत घर के कई सामान लोग खरीदते हैं. शास्त्रों में इस दिन सोना की खरीदारी को सबसे शुभ माना गया है. अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार सभी लोग इस दिन सोना खरीदना चाहते हैं. इसलिए ज्वेलर्स तरह-तरह के ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं, ताकि लोग उनके यहां से खरीदारी करें.

सबसे सस्ता सोना कहां खरीदें

ज्वेलरी कारोबारी दावा कर रहे हैं कि उनके यहां सबसे सस्ता सोना मिल रहा है. धनतेरस के दिन अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं, तो बाजार जाने से पहले जान लेना चाहिए कि किस दुकान में कौन सा ऑफर मिल रहा है. प्रभात खबर आपको बता रहा है कि किस दुकान में खरीदारी करने पर आपको क्या-क्या ऑफर मिलेंगे और कितने में आप सोना खरीद सकते हैं.

Also Read: Dhanteras 2022 Date Time: धनतेरस कब, 22 या 23 अक्टूबर, खरीदारी के लिए त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग
44,700 रुपये में खरीदें 10 ग्राम सोना

झारखंड के बाजार में श्री अलंकार ज्वेलर्स ने दीपावली से पहले ही दस्तक दे दी है. श्री अलंकार ज्वेलर्स ने अखबारों में जो विज्ञापन दिये हैं, उसके मुताबिक, आप यहां से 44,700 रुपये में 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं. डायमंड पर 30 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा. श्री अलंकार ज्वेलर्स ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के साथ-साथ रांची में भी सोने के भाव के बारे में बताया है.

10 ग्राम सोना पर बचायें 2600 रुपये

इसके मुताबिक, श्री अलंकार ज्वेलर्स से कहीं भी खरीदारी करेंगे, तो आपको बचत जरूर होगी. इसके शो रूम में 10 ग्राम सोना के लिए आपको 44,700 रुपये चुकाने होंगे. इसने बताया है कि श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस से अगर आप खरीदारी करते हैं, तो कोलकाता में 10 ग्राम पर 4,850 रुपये बचा लेंगे, जबकि दिल्ली, मुंबई और रांची में क्रमश: 3,600 रुपये, 4,240 रुपये और 2,600 रुपये की बचत कर सकते हैं.

मेकिंग चार्ज पर 399 रुपये की फ्लैट छूट

त्रिभुवन संस ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज पर 399 रुपये की फ्लैट छूट दे रहा है. डायमंड के गहनों की मेकिंग चार्ज फ्री कर दी है. हालांकि, सोने की खरीद पर ऑफर आपको तभी मिलेगा, जब आप कम से कम 10 ग्राम सोने की खरीदारी करेंगे. एंटीक ज्वेलरी की खरीद पर ये ऑफर लागू नहीं होगा.

10 ग्राम सोना की खरीद पर 2500 रुपये की छूट

लगन एवं धनतेरस ऑफर लेकर आया है श्री ज्वेलर्स. यहां 10 ग्राम सोना की खरीद पर 2,500 रुपये की भारी छूट मिलेगी. श्री ज्वेलर्स का कहना है कि रांची के बाजार में सोना का भाव 47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि आप श्री ज्वेलर्स में 45,000 रुपये में 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं. यहां भी डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज फ्री है.

गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज 350 रुपये

SGJ श्री गजानंद ज्वेलर्स ने धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि उसके यहां 350 रुपये प्रति ग्राम मेकिंग चार्ज पर स्वर्णाभूषण की खरीदारी करें. एसजीजे का दावा है कि उसके यहां सही सामान, सही दाम, सही वजन मिलेगा. ग्राहक चाहें, तो यहां मिलने वाले सोने की टेस्टिंग भी कर सकते हैं. इसके लिए गोल्ड टेस्टिंग मशीन रखी गयी है.

यहां मिल रहा है बेहद सस्ता सोना

स्वास्तिक ज्वेलर्स का दावा दावा है कि वह बेहद सस्ता सोना बेच रहा है. 22 कैरेट का सोना यहां 44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. दूसरी ओर रांची के बाजार में सोना का मूल्य 47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. स्वास्तिक ज्वेलर्स का दावा है कि झारखंड में सबसे सस्ता सोना बिक रहा है. सभी गहनों की मेकिंग चार्ज पर 10 फीसदी की छूट भी है. स्वास्तिक ज्वेलर्स के मुताबिक, यह ऑफर 2 ग्राम या उससे अधिक के सभी आभूषणों पर मान्य है. हीरे के सभी आभूषणों पर 30 फीसदी छूट दी जा रही है.

यहां मेकिंग चार्ज पर 275 रुपये की छूट

वृंदा ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज पर 275 रुपये प्रति ग्राम की छूट दे रहा है. डायमंड खरीदने पर 15 फीसदी की छूट मिल रही है. तुलस्यान ज्वेलरी ने डायमंड पर 20 फीसदी डिस्काउंट ऑफर किया है, तो सोना की मेकिंग चार्ज में 25 फीसदी की रियायत दी है. आनंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड 22 कैरेट के सोने के अभूषणों पर 6 फीसदी मेकिंग चार्ज ले रहा है, जबकि हीरों के आभूषण पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं देना होगा.

सिर्फ 1 रुपया में खरीदें सोना

मां गायत्री ज्वेलर्स में डिजिटल गोल्ड खरीदने का भी मौका है. डिजिटल गोल्ड सिर्फ 1 रुपया में खरीद सकते हैं. यहां सोना के चेन और डायमंड के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज 0 है. आभूषण ज्वेलर्स में गोल्ड ज्वेलरी पर की मेकिंग चार्ज सिर्फ 5 फीसदी रखी गयी है. डायमंड ज्वेलरी पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं है. यहां से गोल्ड क्वाइन और चांदी के सामान भी खरीद सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >