Anant Ambani Wedding: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने मुंबई पहुंचे देवघर के पुरोहित, बाबा नगरी आने का दिया न्योता

Anant Ambani Wedding: देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ होगी. इस अवसर पर देश-दुनिया के कई प्रसिद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है.

देवघर से संजीव मिश्र की रिपोर्ट

Anant Ambani Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के पंडा को आमंत्रित किया गया है. देवघर से भी दो पुरोहित को आमंत्रित किया गया. पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए 10 जुलाई को मुंबई पहुंचे.

अंबानी परिवार ने देवघर के पंडा का किया भव्य स्वागत

देवघर के पंडा पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा जब अनंत अंबानी और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे तो अंबानी परिवार ने दोनों विद्वान का भव्य स्वागत किया.

देवघर के पंडा ने अंबानी परिवार को दिया आशीर्वाद

देवघर से पहुंचे पंडित लंबोदर और डॉ पंकज झा ने अंबानी परिवार को आशीर्वाद दिया. दोनों विद्वानों ने स्वस्ति वाचन किया और शिव शक्ति की पूजा कराई. उसके बाद अंबानी परिवार को देवघर का प्रसिद्ध पेड़ा प्रसाद के रूप में दिया.

देवघर बाबा मंदिर आएंगे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी और उनके परिवार के लोग जल्द ही देवघर बाबा मंदिर पहुंचेंगे. अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने पहुंचे पंडित लंबोदर और डॉ पंकज झा ने अंबानी परिवार को देवघर आने का निमंत्रण दिया. जिसपर अंबानी परिवार ने अपनी सहमति दे दी है.

धोनी को भी देवघर आने का मिला निमंत्रण

अंबानी परिवार के समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे देवघर के पंडित लंबोदर और डॉ पंकज झा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मिले. इस दौरान उन्होंने धोनी को देवघर का प्रसाद भी खिलाया साथ ही बाबा मंदिर आने का निमंत्रण भी दिया. पंडित लंबोदर ने धोनी से कहा, आप झारखंड से हैं और अबतक बाबा मंदिर नहीं पहुंच हैं, इसपर कैप्टन कूल ने कहा, वो जल्द बाबा नगरी जाएंगे. देवघर के पंडा बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से भी मिले और आशीर्वाद दिया.

कौन हैं पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा

पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा देवघर के जानेमाने विद्वान हैं. लंबोदर परिहस्त संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जब देवघर बाबा मंदिर पहुंचे थे, तो परिहस्त ने ही पूजा कराया था. जब भी कोई बड़े राजनेता या स्टार देवघर बाबा मंदिर पहुंचते हैं, तो पंडित लंबोदर ही पूजा कराते हैं. डॉ पंकज झा राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >