Ranchi news : निगम के मृत कर्मियों के आश्रित भूख हड़ताल पर

अनुकंपा पर नौकरी व पारिवारिक पेंशन की मांग

रांची. रांची नगर निगम के मृत कर्मियों के आश्रित अपनी मांगों को लेकर बुधवार से नगर निगम के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गये. हाथों में तख्तियां लिये आश्रितों ने अनुकंपा के आधार पर थर्ड व फोर्थ ग्रेड में नौकरी व पारिवारिक पेंशन देने की मांग की. कहा कि निगम की ओर से कई बार आश्वासन के बाद भी किसी को अनुकंपा पर नौकरी व पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है. 10 साल से अधिक समय से मांगों को लेकर अधिकारियों से मिल रहे हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है. हड़ताल में मृत कर्मियों के 52 आश्रित शामिल हैं.

क्या है आश्रितों की मांगें

विधवा आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का लाभ व राज्य सरकार के कर्मियों के समान सुविधा, अनुकंपा के आधार पर तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति. आश्रितों का कहना था कि वर्ष 2010-11 में पद शून्य होते हुए भी कर्मियों की बहाली की गयी. लेकिन इनका समायोजन 2018 में पद स्वीकृति के बाद किया गया. इसी तरह हमारी बहाली भी तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में कर पद स्वीकृति के बाद समायोजन कर लिया जाये.

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

मो शाहनवाज ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, हड़ताल पर रहेंगे. सुभाष उरांव ने बताया कि 2011 में पिता के निधन के बाद अनुकंपा पर न नौकरी मिली न ही पेंशन. रेखा देवी ने कहा कि पति के देहांत के बाद मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >