मैक्लुस्कीगंज में छाया घना कोहरा, परेशानी बढ़ी.

मैक्लुस्कीगंज में दूसरे दिन भी छाया कोहरा बढ़ी कनकनी. झारखंड का कश्मीर मैक्लुस्कीगंज में घना कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है.

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में दूसरे दिन भी छाया कोहरा बढ़ी कनकनी. झारखंड का कश्मीर मैक्लुस्कीगंज में घना कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है. घने कोहरे का असर रेल व सड़क यातायात पर देखने को मिला. घना कोहरा से मालवाहक रेल की गति धीमी रही, वहीं धुंध का कहर सड़क यातायात पर भी पड़ा, वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जला कर सड़कों पर चलाना पड़ा. विजिबिलिटी लगभग 5 से 10 मीटर रही. कोहरे का असर सुबह प्रातः साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ जो लगभग 8 बजे तक रहा. विजिबिलिटी सामान्य होने के पश्चात लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि कोहरे से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है. रविवार की सुबह लगभग पांच बजकर 52 मिनट में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. खिली धूप से आमजनों को राहत मिली .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >