लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने की मांग

प्रखंड अंजूमन कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें लॉकडाउन पर चर्चा की गयी. संभवतः 25 मई को ईद मनेगा.

रातू : प्रखंड अंजूमन कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें लॉकडाउन पर चर्चा की गयी. संभवतः 25 मई को ईद मनेगा. लॉकडाउन खुलने से ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ जमा होगी. इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संभव नहीं हो सकेगा जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जायेगी. सदर कमरुल हक ने मुख्यमंत्री से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है. मौके पर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >