त्योहार में असंगठित मजदूरों को काम से नहीं हटाने की मांग

जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय डकरा में सोमवार को डीपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

डकरा. जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय डकरा में सोमवार को डीपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में असंगठित मजदूर की समस्या पर चर्चा की गयी. जिसमें त्योहारों को नजदीक देखते हुए सभी आउटसोर्सिंग कंपनियों में काम करनेवाले मजदूरों को बोनस का भुगतान जल्द करने कि मांग की गयी. त्योहार के दौरान किसी भी असंगठित मजदूरों को काम से नहीं हटाने की भी मांग की गयी. बैठक में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी के द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की हित में एक करोड़ दुर्घटना बीमा राशि देने के घोषणा पर असंगठित क्षेत्र के जोनल सचिव प्रताप यादव और मजदूरों ने उनका आभार प्रकट करते हुए खुशी व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक घोषणा को जल्द से जल्द धरातल पर लागू करने के लिए प्रबंधन से मांग की. बैठक में गोल्टेन प्रसाद यादव, संजीत महतो, संतोष तुरी, कमल ठाकुर, असलम अंसारी, जलेश्वर यादव, अजय तुरी, दिनेश कुमार, गुड्डू लोहार, रामचंद्र यादव, विनोद तुरी, बबलू राम, अमित गंझू, विराज लोहार, दीपक कुमार, दीपक महतो, बृजेश तिवारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >