सीसीएल एनके एरिया क्षेत्र के चूरी परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर चूरी खेल मैदान में रांची जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की देखरेख में लोक सुनवाई का आयोजन किया गया. लोक सुनवाई में चूरी पूर्वी, राय, बेंती व बनहे पंचायत के ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा जनप्रतिनिधियों ने परियोजना विस्तार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीणों ने लंबित नौकरी व मुआवजा मामलों के शीघ्र निष्पादन, विस्थापित व रैयत परिवारों की समस्याओं के समाधान, क्षेत्र में पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा नये विकास कार्य कराने की मांग की. इसके अलावा खदान से निकलने वाले पानी को सपही नदी में प्रवाहित करने, रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने तथा प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग की. इस दौरान परियोजना प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर जवाब देते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया.सुनवाई में मुख्य अतिथि एडीएम नक्सल सुदर्शन मुर्मू मौजूद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि सीओ प्रणव अम्बष्ट, क्षेत्रीय पदाधिकारी (आरओ) आशुतोष आनंद तथा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय की प्रियंका कुमारी शामिल हुईं. सभी अतिथियों का स्वागत सीसीएल के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने अंगवस्त्र व बुके देकर किया. जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व श्रमिक प्रतिनिधियों का स्वागत चूरी परियोजना पदाधिकारी अनुज कुमार ने किया.
लोक सुनवाई में उपस्थित लोग :
सीसीएल के विभिन्न विभागों के प्रमुखों समेत थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा, मुखिया सेवा उरांव, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी, मुखिया शीला देवी, मुखिया ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, गोल्डन प्रसाद यादव, शैलेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, कृष्णा चौहान, पिंकू सिंह, नागेश्वर महतो, सुनील सिंह, अशोक महतो, राजा खान, सोनू पांडे, विकास दुबे, राजेश महतो, वीरेंद्र महतो, मनोज महतो, कुंदन चौहान, रचित गंझू, किरण देवी, जगन्नाथ महतो, सहदेव प्रजापति, कयामुद्दीन अंसारी, नरेश राम, अजय सिंह, मिथिलेश पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
चूरी परियोजना विस्तारीकरण पर लोक सुनवाई
ग्रामीणों ने नौकरी-मुआवजा व बुनियादी सुविधाओं का उठाया मुद्दा
22 खलारी 01:- चूरी में आयोजित लोक सुनवाई कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अधिकारी.B
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.