दीपक प्रकाश करोड़पति, शहजादा की सात साल से नहीं कोई कमाई

राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के पास कुल 4.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 59 साल और शैक्षणिक योग्यता पीजी है.

रांची : राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के पास कुल 4.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 59 साल और शैक्षणिक योग्यता पीजी है. पत्नी की कमाई कम है, लेकिन संपत्ति पति से ज्यादा है. कोई आपराधिक मामला न्यायालय में लंबित नहीं है. सिर्फ बोकारो थाने में प्राथमिकी दर्ज है. राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करते वक्त दिये गये संपत्ति के ब्योरे में इस बात की उल्लेख है. दीपक प्रकाश द्वारा दायर शपथ पत्र के अनुसार 2014-15 में उनकी सालाना आमदनी 10.43 लाख थी. 2018-19 में यह बढ़ कर 11.97 लाख रुपये हो गयी.

पत्नी की आमदनी 2014-15 में 4.96 लाख रुपये थी. 2018-19 में यह घट कर 4.89 लाख रुपये हो गयी. शपथ पत्र के अनुसार दीपक प्रकाश हिंदू अन डिवाइडेड फैमिली(एचयूएफ) के कर्ता हैं. एचयूएफ की आमदनी भी 2018-19 में 2014-15 के मुकाबले कम हो गयी. 2014-15 में एचयूएफ की आमदनी 2.77 लाख रुपये थी. 2018-19 में यह घट कर 2.15 लाख रुपये सालाना हो गयी. दीपक प्रकाश, पत्नी और एचयूएफ के पास कुल 1.02 करोड़ रुपये की चल और 3.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. दीपक प्रकाश पास कुल चल और अचल संपत्ति 1.17 करोड़ रुपये की है. जबकि उनकी पत्नी के पास 1.59 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

21.91 लाख रुपये की संपत्ति है शहजादा के पास

रांची : कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर के पास कुल 21.91 लाख रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 48 साल है. वह इंटर पास हैं. 2012-13 के बाद से उनकी आमदनी शून्य है. उनके खिलाफ रजरप्पा थाने में दो प्राथमिकी दर्ज है. राज्यसभा चुनाव 2020 में पर्चा दाखिल करते समय दिये गये शपथ पत्र में इन तथ्यों का उल्लेख किया गया है. शपथ पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2012-13 में उन्हें 2.03 लाख रुपये की कमाई हुई थी.

इसके बाद से किसी तरह की कोई आमदनी नहीं हुई. उनकी कुल चल संपत्ति 5.58 लाख रुपये की है. इसमें से 2.01 लाख की संपत्ति उनके नाम पर और 3.57 लाख रुपये की संपत्ति पत्नी के नाम पर है. उनके या पत्नी के नाम पर किसी तरह का कोई निवेश नहीं है. वह राजनीति और सामाजिक कार्य करते हैं. उनकी आमदनी का स्रोत खेती है. पत्नी गृहिणी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >