कीटनाशक खाने से मौत

कीटनाशक खाने से मौत

ओरमांझी : ओरमांझी ग्राम निवासी रंजीत महतो (50 वर्ष) की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उसने गुरुवार की रात कीटनाशक खा लिया था. गंभीर अवस्था में परिजनों ने रिम्स में भर्ती कराया था. पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि गुरुवार की रात पति शराब पीकर घर आये थे. उसके काफी समझाने पर बोले कि अब नशा नहीं करेंगे. इसके थोड़ी देर बाद वे घर से निकले, फिर नहीं लौटे.

शुक्रवार अहले सुबह वे घर से कुछ ही दूरी पर सड़क पर गिरे मिले. पूछने पर बताया कि जहर खा लिये हैं. इसके बाद उन्हें तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.

रंजीत परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य था. वह ऑटो चला कर परिवार पाल रहा था. उसकी मौत के बाद सावित्री देवी व उसके बच्चों निशु कुमार (नौ वर्ष) व मुन्नी कुमारी (छह वर्ष) का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >