दहेज की खातिर पत्नी पर टांगी से किया जानलेवा हमला

थाना क्षेत्र के संडे मार्केट स्थित हनुमान नगर में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में पत्नी पूर्णिमा पाठक (32) गंभीर रूप से घायल हो गयी.

रातू. थाना क्षेत्र के संडे मार्केट स्थित हनुमान नगर में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में पत्नी पूर्णिमा पाठक (32) गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर स्थिति में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. घटना पांच जुलाई की है. पति हमेशा पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. आरोप है कि पांच जुलाई को पति मुकेश वृतिया उधार चुकाने के लिए पत्नी को दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. जब पत्नी ने इनकार किया, तब उसपर उसने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. उसके सिर, हाथ समेत शरीर के अन्य अंग में गंभीर चोट आयी है. मंगलवार को पीड़िता के बयान पर पति मुकेश वृतिया, उसके बड़े भाई गोपाल वृतिया, मंझले भाई विपुल वृतिया, बहन रीता देवी और बहनोई संतोष पाठक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >