Ranchi news : डीसी ने की एयर शो की तैयारी की समीक्षा, अधिकारियों को दिये निर्देश

नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी मैदान में 19 व 20 अप्रैल को भारतीय वायु सेना का एयर शो होगा.

रांची. नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी मैदान में 19 व 20 अप्रैल को भारतीय वायु सेना का एयर शो होगा. इसको लेकर शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम संचालन, अतिथियों से संबंधित सभी व्यवस्था, पेयजल, बैठने, शौचालय, बिजली व पार्किंग की व्यवस्था के अलावा अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एंबुलेंस, आदि की व्यवस्था ससमय कराने को कहा. वहीं, बस एवं अन्य वाहनों के लिए रूट आदि की जानकारी ली.

दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती

कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही है. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डीडीसी दिनेश कुमार यादव, ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल व सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने भी कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, एडीएम विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, डीपीआरओ उर्वशी पांडेय आदि मौजूद थे.

200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू, मांस-मछली की बिक्री पर रोक

आर्मी ग्राउंड की 200 मीटर की परिधि में 18 अप्रैल की सुबह छह बजे से 20 अप्रैल की रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा लगा दी गयी है. वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से आर्मी ग्राउंड की 200 मीटर की परिधि में मांस-मछली की दुकानों को प्रतिबंधित किया गया है. ताकि, पक्षियों का जमावड़ा न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना न घटे. इस संबंध में सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को ही आदेश जारी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >