डे नाइट अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन, जैप जीता

डे नाइट अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन, जैप जीता

रांची. हरमू ग्राउंड में रविवार को नेक्सजेन अंडर-14 डे नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि एडीजी आरके मल्लिक ने किया. वहीं इस अवसर पर टूर्नामेंट कमिटी के अध्यख संजय पांडे, बबलू पांडे, विनय सिंह, सुनील सिंह, आरडीसीए सचिव शैलेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, मोनू सिंह, सुशांत मिश्रा मौजूद थे. वहीं उदघाटन मैच में जैप की टीम ने हरमू यूथ को 50 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाज करते हुए जैप की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बनाये. इसमें शिवांग ने 31, अभिराज ने 32 व अरहम ने 38 रन बनाये. वहीं देवेश ने तीन व आर्यन ने दो विकेट लिये. जवाब में हरमू यूथ की टीम 102 रन पर ऑल आउट हो गयी. इसमें केवल शिवम ने 20 रन बनाये. वहीं जैप की ओर से यश ने दो रन देकर और हर्ष ने 12 रन देकर तीन-तीन और रंजीत ने दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >