डीएवी सिल्ली के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

आईएसएम में आयोजित इंडियन इंडस्ट्री 2026 के कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया.

सिल्ली. डीएवी सिल्ली के आठवीं, नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों ने सात फरवरी को धनबाद के आईएसएम में शैक्षणिक भ्रमण किया. आईएसएम में आयोजित इंडियन इंडस्ट्री 2026 के कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स एवं ग्रीन एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गयी. यह भ्रमण कक्षा आठवीं एवं एवं नौंवी के विद्यार्थियों के लिए जिज्ञासा बढ़ाने वाला रहा, जबकि कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं जेईई जैसे करियर के लिए मार्गदर्शन मिला. शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मोनालिसा सेनगुप्ता एवं प्रेम कुमार साहू एस्कॉर्ट के रूप में विद्यार्थियों के साथ रहे. छात्रों का मार्गदर्शन दिया. प्रधानाध्यापिका बूबून शरण ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं आत्मविश्वास विकसित करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >