पिस्कानगड़ी.
नगड़ी प्रखंड के लालगुटूवा में डालसा ने डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया. कार्यक्रम में एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा ने डायन-बिसाही को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया. कहा कि डायन-बिसाही की घटना को रोकना डालसा का लक्ष्य है. पीएलवी रीना लिंडा ने ग्रामीण महिलाओं पर डायन-बिसाही को लेकर हो अत्याचार मामले मेें सहायता लेने को लेकर जागरूक किया. कहा कि बालश्रम अपराध है. बच्चों से काम नहीं करायें. श्री सिन्हा ने नालसा से संचालित योजना साथी, डॉन, जागृति व संवाद के बारे में बताया. उन्होंने संबंधित जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी. उन्होंने बाल मजदूरी, बच्चियों की शादी 18 वर्ष बाद करने की सलाह दी. साथ ही 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्रामीणों से शामिल होने की अपील की. पीएलवी उमेश कुमार ने ग्रामीणों से बच्चे व बच्चियों की शादी से पहले बेहतर शिक्षा देने की अपील की. पीएलवी फूलकुमारी देवी ने मध्यस्थता व लोक अदालत के बारे में जानकारी दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
