डेली मार्केट मंडी आज 11 बजे तक ही खुलेगी

डेली मार्केट मंडी आज 11 बजे तक ही खुलेगी

रांची : झारखंड चेंबर द्वारा तीन दिन दुकानें बंद रखने की अपील पर डेली मार्केट की फल और सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भी एक दिन का समर्थन देने का एलान किया है. डेली मार्केट राइन पंचायत के अध्यक्ष मो हाजी फिरोज ने कहा कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक ही दुकानें खोली जायेंगी. क्योंकि फल और सब्जियां मंगा ली गयी हैं.

इसके बाद दुकानें बंद रहेंगी. फिर शनिवार से दुकानें खुलेंगी. इलेक्ट्रॉनिक दुकानें खुलेंगी : इधर न्यू डेली मार्केट की इलेक्ट्रॉनिक दुकानें तथा आस-पास के आठ मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानें शुक्रवार को पूरे दिन खुलेंगी.

न्यू डेली मार्केट ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मो हासिम और मो इम्तियाज ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि रात को मिली सूचना के कारण दुकानें बंद करना संभव नहीं है. भविष्य में समय पर जानकारी मिलने पर दुकानें बंद रखने पर विचार किया जायेगा.

Post by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >