साइबर अपराधियों ने रांची के भाजपा नेता के खाते से उड़ाये 80 हजार रुपये, ऐसे दिया घटना को अंजाम

भाजपा नेता भीम प्रभाकर के खाते से साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में उन्होंने सुखदेवनगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रांची. भाजपा नेता भीम प्रभाकर के खाते से साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में उन्होंने सुखदेवनगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आवेदन में कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया की विकास भवन स्थित शाखा से तीन से छह नवंबर तक 80 हजार की निकासी अवैध तरीके से की गयी है. इसकी जानकारी उन्हें सात नवंबर को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद में हुई.

उन्होंने बैंक पहुंच कर अधिकारियों से मामले में जानकारी ली. तब उनलोगों ने बताया कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर नकद राशि की निकासी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >