9 अगस्त को अलबर्ट एक्का चौक पर होगी CRPF की बैंड प्रस्तुति, रक्षा राज्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर 9 अगस्त को सीआरपीएफ का विशेष बैंड प्रदर्शन होगा। मुख्य अतिथि संजय सेठ रहेंगे मौजूद।

रांची: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय की पहल पर आठ से 15 अगस्त तक देशभर में विशेष बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य वीर सेनानियों को नमन करना और नयी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना है.

इसी कड़ी में झारखंड में भी सशस्त्र बलों, सीएपीएफ और एनसीसी द्वारा कई प्रमुख स्थानों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत बैंड प्रस्तुति दी जायेगी. मुख्य आयोजन राजधानी रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर नौ अगस्त को होगा, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा विशेष बैंड प्रदर्शन किया जायेगा.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, आठ अगस्त को हजारीबाग (निर्मल महतो पार्क व अनंताचार्य स्टेडियम), नौ अगस्त को अलबर्ट एक्का चौक (रांची), पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड व झील पार्क (हजारीबाग), 10 अगस्त को मेरू कैंप के निकट (हजारीबाग), 11 से 13 अगस्त को सेक्टर-3 गोलचक्कर (रांची), 12 अगस्त को रांची रेलवे स्टेशन, 14 अगस्त को टाटानगर रेलवे स्टेशन, 14 व 15 अगस्त को बालालौंग चौक (रांची) और 15 अगस्त को बादाम फोर्ट (हजारीबाग) में विशेष बैंड का प्रदर्शन होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >