शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली

प्रतिनिधि, नामकुम.

महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली. उनीडीह राजाउलातू स्थित शिवलोकधाम मरासिल्ली पहाड़ पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा. देर रात से ही श्रद्धालु पहाड़ पर पहुंचने लगे थे. अल सुबह तीन बजे मंदिर खोल दिया गया. जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से मरासिल्ली बाबा का जलाभिषेक किया. सुबह छह बजे तक श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंबी कतार लग गयी. दोपहर 12 बजे तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. खिजरी विधायक राजेश कच्छप, सचिव मनीष रंजन, भाजपा नेत्री आरती कुजूर ने भी पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं की विधि-व्यवस्था को लेकर शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के सदस्य लगे रहे. बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग व्यवस्था की गयी थी. ट्रस्ट ने भंडारा का आयोजन किया. भोग प्रसाद में खिचड़ी व खीर का वितरण किया गया. महाशिवरात्रि को लेकर शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर मेला जैसा माहौल था. पहाड़ पर पूजन सामग्री के अलावा शृंगार सामग्री, बच्चों के मनोरंजन, ठेला खोमचा सहित सैकड़ों दुकानें लगी हुई थी. वाहनों के आवागमन की वजह से सड़क जाम हो गयी थी. दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गयी थी, जो धीरे-धीरे आगे की ओर खिसक रही थी. सफल आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय, अशोक राय, मनोज राय, मोहन शर्मा, आशुतोष राय, गोवर्धन राय, भीम राय, दिनेश सिंह, संजय राय, लोकनाथ राय, मनोज सिंह, संजय साहू, जगरनाथ राय, तारा राय, विजय राय, आवास सिंह, विष्णु, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

मेसरा.

महाशिवरात्रि पर विकास स्थित बूढ़ा महादेव, नेवरी बस्ती के शिव मंदिर, केदल स्थित शिव मंदिर,पानी टंकी स्थित बूढ़ा महादेव, न्यू नगर, खटंगा, न्यू खटंगा, लालगंज महुआ टोली शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की पूजा-अर्चना के लिए कतार लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH VERMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >