बारिश के बाद मैक्लुस्कीगंज की बड़ी आबादी अंधेरे में रही

रविवार को वज्रपात के साथ देर रात बारिश हुई, जिससे पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही.

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में देर शाम मौसम बदला, गर्जन के साथ हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हुआ. रविवार को वज्रपात के साथ देर रात बारिश हुई, जिससे पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही. सोमवार को लगभग दो बजे के बाद आंशिक रूप से बादल छाया रहा. वहीं साढ़े चार बजे आंधी चली व हल्की बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है. आंधी बारिश से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी, जिससे रविवार को पूरी रात मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के नावाडीह, दुल्ली, कोनका, जोभिया, हेसालौंग सहित अन्य जगहों पर बड़ी आबादी वाला क्षेत्र अंधेरे में रहा. मैक्लुस्कीगंज में पठन पाठन के लिए रह रहे विद्यार्थियों व मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. उधर लगातार बारिश के बाद महुआ पर असर पड़ा है, भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >