रांची में BJP नेता को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती

रांची में बीजेपी नेता चतुर साहू को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. यह घटना ओरमांझी थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि गोली उसके हाथ में लगी है. फिलहाल, घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Ranchi News: राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में पिस्का चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता चतुर साहू को गोली मार दी. गोली उसके हाथ में लगी है. जिसके बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में क्युरेस्टा ग्लोबल एसीएमएस हॉस्पिटल, इरबा में भर्ती कराया गया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के हांथ में गोली फंसी हुई है. फिलहाल, गोली को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि भाजपा नेता चतुर साहू ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >