Ranchi News : 20 लाख रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड में नालंदा से अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल, मोबाइल, एटीएम कार्ड बरामद

रांची. सीआइडी के अधीन कार्यरत साइबर थाना की पुलिस ने 20,16,420 रुपये साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार 20 वर्षीय जीतू कुमार को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र स्थित चौरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, एक सिमकार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक पैनकार्ड और दो आधार कार्ड बरामद किया है. साइबर थाना की पुलिस के अनुसार इस मामले में साइबर थाना में 15 अप्रैल 2024 को केस दर्ज हुआ था. ठगी के शिकार व्यक्ति ने अल्ट्राटेक सीमेंट एवं रूंगटा मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड से सीमेंट और छड़ खरीदने के लिए गूगल सर्च इंजन के जरिये एक नंबर हासिल कर संपर्क किया था. लेकिन साइबर अपराधियों ने इस मामले में ठगी के लिए कंपनी के असली नंबर को एडिट कर फर्जी मोबाइल नंबर डाल दिया था. जब शिकायतकर्ता ने उक्त फर्जी नंबर पर सीमेंट एवं छड़ खरीदने के लिए संपर्क किया, तब साइबर अपराधियों ने कंपनी का पदाधिकारी बनकर सीमेंट और छड़ सप्लाई करने के नाम पर उक्त रकम की ठगर कर ली. क्या है इस अपराध की शैली से बचने का तरीका – किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा नहीं करें. – इंटरनेट सर्च इंजन, गूगल एड एवं अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिये गये कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा नहीं करें – किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक या यूआरएल पर क्लिक नहीं करें. बैंक के यूपीआइ एप्लिकेशन से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक के अधिकृत नंबर पर ही संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >