अपराध पर नियंत्रण व लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता : डीएसपी

पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में बेड़ो प्रक्षेत्र में अपराध गोष्ठी को लेकर डीएसपी अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में बैठक हुई.

प्रतिनिधि, बेड़ो.

पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में बेड़ो प्रक्षेत्र में अपराध गोष्ठी को लेकर डीएसपी अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध व उग्रवाद पर नियंत्रण रखना, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन व निराकरण करना, जमानत पर बाहर आये अपराधियों पर कड़ी निगाह रखना, वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस पब्लिक पुलिसिंग हमारी प्राथमिकता है. चौक-चौराहों व सड़कों पर 24 घंटे निगरानी रखने व गश्ती बढ़ाना ज��ूरी है. डीएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, वाहनों की सघन चेकिंग व हेलमेट नहीं पहननेवाले बाइक सवारों को चेतावनी देने, शराब पीकर व तेज गति से वाहन चलानेवालों पर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने सभी थानेदारों को चौकस रहते हुए क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. मौके पर सर्किल इंसपेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव, लापुंग के थाना प्रभारी गोविंद कुमार, नरकोपी के थाना प्रभारी नागेश्वर साव, इटकी के थाना प्रभारी मनीष कुमार, आरक्षी अवर निरीक्षक बिनोद सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

बेड़ो, बेड़ो प्रक्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक करते डीएसपी.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >