मोदी की गारंटी पर देश की जनता को भरोसा : संजय सेठ

रांची से भाजपा प्रत्याशी सांसद संजय सेठ ने रविवार को सुखदेव नगर मंडल के विभिन्न अपार्टमेंट में बैठक कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगा.

रांची. रांची से भाजपा प्रत्याशी सांसद संजय सेठ ने रविवार को सुखदेव नगर मंडल के विभिन्न अपार्टमेंट में बैठक कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगा. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है. देश के लोग प्रधानमंत्री को एक अभिभावक और भाई के तौर पर मानने लगे हैं. देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. पिछले 70 सालों में जो नहीं हुआ, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद बना, तो सबसे पहले मेरी प्राथमिकता रातू रोड को जाम मुक्त करना था. आज रातू रोड में 451 करोड़ की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि चुनाव के दिन सब काम छोड़ कर मतदान अवश्य करें. मौके पर अमित सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, वरुण साहू, हरेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, राज श्रीवास्तव और अशोक यादव समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >