city news : तालाबों से गाद हटाने व ड्रेन क्लीनिंग के लिए मशीन खरीदेगा निगम

सीसीएल सीएसआर मद से निगम को देगा 3.20 करोड़

रांची. रांची शहरी क्षेत्र के डैम, तालाब व जलाशयों में लंबे समय से जमी गाद को निकालने के लिए रांची नगर निगम थ्रैश स्कीमर/वीड हार्वेस्टिंग मशीन व नालियों की अत्याधुनिक तरीके से सफाई के लिए ड्रेन क्लीनिंग मशीन की खरीदारी करेगा. मशीनों की खरीदारी सीसीएल के सीएसआर मद से की जायेगी. इस संबंध में सोमवार को सीसीएल व नगर निगम के बीच एमओयू किया गया. इसके तहत सीसीएल इन मशीनों की खरीदारी के लिए नगर निगम को 3.20 करोड़ रुपये उपलब्ध करायेगा. फिर निगम इन मशीनों से शहर के तालाबों व डैम में जमी गाद को बाहर निकालने की कार्रवाई करेगा. मशीन की खरीदारी के लिए सोमवार को निगम द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >