Coronavirus Outbreak Jharkhand Live: कोरोना से बचाव के लिए गोमिया विधायक ने दिए 15 लाख रुपये

Coronavirus Outbreak in Jharkhand: झारखंड सरकार महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी में जुट गयी है. जहां सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए विधानसभा का बजट सत्र तय समय से चार दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया है. वहीं, राज्य सरकार ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए वॉर रूम खोलने का निर्णय लिया है. कोरोना वायरस मामले में झारखंड के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:07 PM. 24 Mar 20 6:07 PM. 24 Mar

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए बना नियंत्रण कक्ष 

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना वायरस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. उन्होंने सभी उपायुक्तों को जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कार्य संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया है.

6:07 PM. 24 Mar 20 6:07 PM. 24 Mar

रामगढ़ : लॉक डाउन लागू कराने के लिए रामगढ़ के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे. 

6:07 PM. 24 Mar 20 6:07 PM. 24 Mar

कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में चल रहे सीएए विरोधी धरने में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की तादाद कम करने का फैसला किया गया. धरने के आयोजकों ने फैसला लिया है कि जब तक कोरोना वायरस का संकट खत्म नहीं हो जाता तब तक सात लोग सुरक्षित दूरी पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे.

2:04 PM. 24 Mar 20 2:04 PM. 24 Mar

गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कोरोना की महामारी से बचाव के लिए दिए 15 लाख रुपये

गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने इस महामारी से बचाव के लिए अपने तीन प्रखंडों के लिए चिकित्सा पदाधिकारी को दिए अपने विधायक फंड से 15 लाख रुपये आवंटित किया. वहीं कसमार प्रमुख विजय किशोर गौतम ने इस बीमारी से निपटने के लिए 25 हजार रुपये की मदद की.

1:50 PM. 24 Mar 20 1:50 PM. 24 Mar

सिमडेगा में लॉक डाउन का दूसरे दिन भी दिख रहा असर 

सिमडेगा में लॉक डाउन का खासा असर दिख रहा है, बस स्टैंड से लेकर में रोड की बजही सड़कें वीरान पड़ी हैं, आवागमन ठप है. लॉक डाउन को असरदार बनाए रखने के लिए उपायुक्त और पुलिस लगातार सड़कों पर गश्ती लगा रही है और लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन करवा रही है.

1:40 PM. 24 Mar 20 1:40 PM. 24 Mar

साहेबगंज रेलवे स्टेशन को किया गया बंद 

लॉक डाउन की वजह से साहेबगंज रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है साथ ही साथ रेलवे स्टेशन के द्वार को भी बंद कर दिया गया है.

12:59 PM. 24 Mar 20 12:59 PM. 24 Mar

हजारीबाग दीक्षित गैस एजेंसी में उमड़ी भीड़

हजारीबाग दीक्षित गैस एजेंसी में गैस लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. यहां पर सरकार की बेवजह भीड़ न लगाने वाली अपील की धज्जियां उड़ाई गयी है.

12:59 PM. 24 Mar 20 12:59 PM. 24 Mar

जमशेदपुर में लॉक डाउन का पालन करवाने डीसी, एसएसपी और सिटी एसपी उतरे सड़क पर

लॉक डाउन को लेकर प्रशासन बेहद मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है. जमशेदपुर में भी डीसी रंजन शुक्ला, एसएसपी अनूप बिरथिरे, सिटी एसपी सड़क पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है.

12:31 PM. 24 Mar 20 12:31 PM. 24 Mar

कोडरमा में लॉक डाउन का पालन करवाने सड़क पर उतरे डीसी 

लॉक डाउन को सख्ती से पालन करने अब प्रशासनिक अधिकारियों को उतरना पड़ा है. कोडरमा में डीसी रमेश रमेश घोलप अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है और लॉक डाउन पालन न करने वालों को सख्त हिदायत दे रहे हैं.

12:31 PM. 24 Mar 20 12:31 PM. 24 Mar

लॉक डाउन का मजाक बनाने वालों पर पुलिस कर रही है कर्रवाई

झारखंड के झुमरी तिलैया में जब सरकार के लॉक डाउन वाले आदेश का पालन नहीं किया गया तो सरकार ने पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है. झुमरी तिलैया के बाजार में बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने खदेड़ना शुरू कर दिया है

9:48 AM. 24 Mar 20 9:48 AM. 24 Mar

गुमला का हाल

गुमला शहर के जशपुर रोड बंगाली क्लब के समीप लगी दुकानें आप तसवीर में देख सकते हैं. यहां सुबह से ही लोगों की चहल पहल है. सब्जी की दुकानों में लोगों की भीड़ नजर आ रही है. यहां पास कई लोग बेवजह भीड़ भी लगाये हुए हैं.

9:48 AM. 24 Mar 20 9:48 AM. 24 Mar

बाहरी के इंट्री पर रोक

हजारीबाग जिले के दारू प्रखण्ड के दारू खरिका गांव में कोरोना वायरस से बचने के लिए बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश करने पर रोक लगायी गयी है.

9:48 AM. 24 Mar 20 9:48 AM. 24 Mar

साहिबगंज का हाल

साहिबगंज : लॉक डाउन दूसरा दिन शहरवासी सब्जी लेने बाजार में निकले हैं. अपने जरूरत के सामान लेकर लोग घर जा रहे घर हैं. सब्जी के भाव आज सामान्य है. भीड़ भी कल के मुकाबले आज कम नजर आ रही है.

9:01 AM. 24 Mar 20 9:01 AM. 24 Mar

झारखंड सरकार के द्वारा उठाये गये कदम

-चार दिन पहले ही स्थगित किया गया विधानसभा का बजट सत्र

-24 घंटे काम करेगा वॉर रूम का हेल्पलाइन नं 181

-राज्य की सीमा पर पैनी नजर

-चेक पोस्ट पर सख्ती से जांच

-आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों के घरों तक पहुंचाया जायेगा खाना

9:01 AM. 24 Mar 20 9:01 AM. 24 Mar

लॉकडाउन पर आज से होगी सख्ती : मुख्य सचिव

कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के आदेश के बाद भी प्रदेश में करीब 15 फीसदी लोग सड़कों पर देखे गये. इस बात को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. मुख्य सचिव डीके तिवारी ने कहा कि राज्य में 144 और 188 लागू है. बावजूद इसके लोग लॉकडाउन और निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर रहे हैं. लोग निर्देशों का पालन करें इसके लिए सभी जिलों को डायरेक्शन दिया गया है. वहीं डीजीपी एमवी राव ने सीएम की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि प्रदेश में सभी जिलों से जो रिपोर्ट आयी है, उसके मुताबिक करीब 15 फीसदी लोग घर से बाहर निकले थे. लोगों से अपील की जाती है कि वे बेवजह घरों से नहीं निकलें. प्रशासन आदेशों का पालन सुनिश्चित करायेगा.

8:14 AM. 24 Mar 20 8:14 AM. 24 Mar

पलामू का हाल

पलामू: सरकार के निर्देश का पालन करते हुए हैदरनगर के बभन्डी पंचायत सचिवालय में मुखिया बिमला देवी ने आइसोलेटेड वार्ड की व्यवस्था की है. पंचायत सचिवालय में 10 बेड लगाये गये हैं.

9:48 AM. 24 Mar 20 9:48 AM. 24 Mar

इन्हें कोरोना का डर नहीं, ट्रक में भरकर पहुंच रहे हैं झारखंड

झारखंड के इटखोरी की खबर: ट्रेन रद्द होने के बाद भी एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों के आने का सिलसिला जारी है. महाराष्ट्र से ट्रकों में बैठकर लोग अपने घर आ रहे हैं. मंगलवार को महाराष्ट्र से चार ट्रकों में भरकर लोग इटखोरी पहुंचे. सभी मुंबई में काम करते हैं. लोगों ने बताया कि कोरोना के कारण फैक्ट्रियों व कंपनियों में काम बंद हो गया है. लोगों में महामारी का तनिक भी भय नहीं है, बेपरवाह एक दूसरे से बिना दूरी बनाये बैठे थे.

7:48 AM. 24 Mar 20 7:48 AM. 24 Mar

बाजार खुला

झारखंड के कई शहरों में सुबह होते ही बाजार खुल गये हैं. इटखोरी में सुबह सात बजते ही बाजार खुला नजर आ रहा है. राशन दुकान व सब्जी बाजार के अलावा अन्य सामग्रियों का भी दुकान खुल चुका है. सब्जी बाजार लगते ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है.

मुख्य बातें

Coronavirus Outbreak in Jharkhand: झारखंड सरकार महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी में जुट गयी है. जहां सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए विधानसभा का बजट सत्र तय समय से चार दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया है. वहीं, राज्य सरकार ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए वॉर रूम खोलने का निर्णय लिया है. कोरोना वायरस मामले में झारखंड के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >