Coronavirus Lockdown Jharkhand : रांची में आज कोरोना के 2 नये मामले, 1 हिंदपीढ़ी और 1 रिम्‍स से, झारखंड में संक्रमितों की संख्‍या 127 हुई

Coronavirus Lockdown Jharkhand Live: भाजपा के स्थापना दिवस में होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन : रांची : झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही है. झारखंड में 6 मई को कोरोना के 2 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 127 हो गयी है. दो नये मामले में एक रांची के हिंदीपीढ़ी और एक रिम्‍स से आया है. झारखंड कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए देखें Coronavirus Lockdown Jharkhand Live.....;

Live Updates
11:03 PM. 6 May 20 11:03 PM. 6 May

रांची में आज कोरोना के 2 नये मामले, 1 हिंदपीढ़ी और 1 रिम्‍स से, झारखंड में संक्रमितों की संख्‍या 127 हुई

झारखंड में 6 मई को कोरोना के 2 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 127 हो गयी है. दो नये मामले में एक रांची के हिंदीपीढ़ी और एक रिम्‍स से आया है. रिम्‍स से जो कोरोना केस आया है वो वहीं की नर्स है. फिलहाल वो कोविड-19 अस्पताल में सेवा देने के बाद होटल में क्वारेंटाइन पर है. जांच रिपोर्ट अभी पोजिटिव आया है. इसके बाद उसको रिम्स लाया जा रहा है. आज कुल 167 टेस्‍ट हुए जिसमें 165 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है और दो पॉजिटिव.

झारखंड में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

5:30 PM. 6 Apr 20 5:30 PM. 6 Apr

रांची के हिंदपीढ़ी को अगले 72 घंटों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है. इस दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की छूट नहीं होगी. प्रशासन ने यह कदम यहां से एक दूसरी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उठाया है. यह महिला उस मयलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी जो पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी और उसका इलाज रिम्स के कोरोना वार्ड में हो रहा है. आज कोरोना संदिग्धों में 45 का टेस्ट किया गया, जिसमें 44 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. एक सैंपल की दोबारा जांच होगी.

4:19 PM. 6 Apr 20 4:19 PM. 6 Apr

कोरोना वायरस पर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक एमवी राव, राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी और मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव उपस्थित थे.

4:19 PM. 6 Apr 20 4:19 PM. 6 Apr

कोरोना वायरस से निबटने के लिए बैठक

कोरोना वायरस से निबटने के लिए गढ़वा जिला में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की. रेफरल अस्पताल में आयोजित बैठक में मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने इस जानलेवा विषाणु से निबटने पर चर्चा की.

4:19 PM. 6 Apr 20 4:19 PM. 6 Apr

रिम्स में मरने वाले कोरोना संदिग्ध की आ गयी रिपोर्ट

रिम्स में 4 अप्रैल, 2020 को जिस कोरोना संदिग्ध की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है. सोमवार को उसकी रिपोर्ट आयी. इसमें कहा गया है कि मृतक महावीर साहू कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं था. 4 अप्रैल, 2020 को रिम्स में उसकी मृत्यु हो गयी थी.

4:19 PM. 6 Apr 20 4:19 PM. 6 Apr

मलयेशियाई युवती के संपर्क में थी कोरोना से संक्रमित हुई हिंदपीढ़ी की महिला

कोरोना वायरस से संक्रमित रांची की महिला हिंदपीढ़ी में मलयेशियाई युवती के सीधे संपर्क में थी. झारखंड में सबसे पहले मलयेशियाई युवती में इस जानलेवा विषाणु का संक्रमण पाया गया था.

4:19 PM. 6 Apr 20 4:19 PM. 6 Apr

RIMS में Covid19 हेल्पडेस्क पर बढ़ रहा लोड

रांची के प्राइवेट हॉस्पिटल्स की वजह से रिम्स के कोविड19 हेल्पडेस्क पर बोझ बढ़ता जा रहा है. सामान्य फ्लू व सांस फूलने पर निजी अस्पताल मरीजों को रिम्स भेज दे रहे हैं. उन्हें आइसोलेशन में जांच कराने की सलाह दे रहे हैं. इसकी वजह से हेल्पडेस्क पर लगातार लोड बढ़ रहा है.

4:19 PM. 6 Apr 20 4:19 PM. 6 Apr

बिशुनपुर में आदिम जनजाति के परिवारों को दिया राशन

बिशुनपुर की प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य ने नरमा पंचायत के बेंती बिरहोर कॉलोनी में आदिम जनजाति के परिवारों को चावल, दाल, आलू व अन्य खाद्य सामग्री दी, ताकि लॉकडाउन की वजह से उन्हें भूखे न सोना पड़े. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने चंदा करके कुछ पैसे जुटाये हैं, जिससे लोगों की मदद की जा रही है.

4:19 PM. 6 Apr 20 4:19 PM. 6 Apr

बोकारो में लोग नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

बोकारो में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के सामने आने के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए देश भर में लॉकडाउन की घोषणा की गयी है और अपील की गयी है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके. लेकिन, बोकारो की बाजारों में लोग दूरी बनाकर खड़े नहीं हो रहे.

10:00 AM. 6 Apr 20 10:00 AM. 6 Apr

रांची : झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही है. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल, 2020) पर भीड़ न जुटायें. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगायें. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर तथा अपने प्रेरणा पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर स्थापना दिवस मनायेंगे. इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने का आग्रह उन्होंने किया.

मुख्य बातें

Coronavirus Lockdown Jharkhand Live: भाजपा के स्थापना दिवस में होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन : रांची : झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही है. झारखंड में 6 मई को कोरोना के 2 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 127 हो गयी है. दो नये मामले में एक रांची के हिंदीपीढ़ी और एक रिम्‍स से आया है. झारखंड कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए देखें Coronavirus Lockdown Jharkhand Live…..;

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >