CoronaVirus Lockdown: छत्तीसगढ़ में फंसे झारखंड के 50 से अधिक मजदूर आयेंगे झारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे 50 मजदूरों को वहां से रवाना कर दिया गया है. इसपर सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का यह प्रयास दिखाता है कि संकट की घड़ी में ‘हम सब साथ हैं.'

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे 50 मजदूरों को वहां से रवाना कर दिया गया है. इसपर सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का यह प्रयास दिखाता है कि संकट की घड़ी में ‘हम सब साथ हैं.’

मुख्यमंत्री सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आपने मेरा आग्रह स्वीकार कर झारखंड के मजदूर भाईयों की मदद की.’ वहीं बघेल ने कहा, ‘झारखंड सरकार चिंता न करे. झारखंड के मजदूरों के लिए भोजन आदि का प्रबंध कर दिया गया है. वे जब तक बिलासपुर में हैं, उनका ध्यान रखा जायेगा. छत्तीसगढ़ शासन उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहा है.’

इससे पहले मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि महाराष्ट्र से लौटते समय झारखंड के 50 से अधिक मजदूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे हुये हैं. आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है. इन्हें भोजन भी नसीब नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >