Jharkhand Coronavirus Live Update: झारखंड में 20 जुलाई को कोरोना के 160 नये केस मिले, 22 अधिकारियों-कर्मचारियों में संक्रमण से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप

Coronavirus In Jharkhand LIVE Updates: रांची : झारखंड में सोमवार (20 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 160 नये केस सामने आये हैं. इसमें पुलिस मुख्यालय के 22 लोग शामिल हैं. शाम आठ बजे तक जो रिपोर्ट आयी है, उसमें सबसे ज्यादा 68 लोग रांची में संक्रमित पाये गये हैं. 35 लोग गढ़वा और धनबाद में 27 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. गिरीडीह में 8, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग में 4-4, पाकुड़ एवं पलामू में 3-3, तो देवघर, लोहरदगा, रामगढ़ एवं साहिबगंज में 1-1 व्यक्ति वैश्विक महामारी की चपेट में आ गये हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना के कुल 5759 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 2810 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी भी 2896 एक्टिव केस हैं. सोमवार को 92 लोग ठीक होकर अपने घर गये. झारखंड पुलिस मुख्यालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है. खबर है कि आइजी रैंक के अफसर समेत 22 पुलिस वालों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि 27 लोगों की जांच करायी गयी थी, जिसमें 22 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आयी है. रविवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 189 नये मामले (New cases of coronavirus) सामने आये इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,588 हो गयी है. कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अब तक 56 लोगों की मौत (corona death In jharkhand) हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग जिलों में पांच मौतें हुई है. राजधानी रांची के रिम्स (Rims) से दो और पारस अस्पताल (Paras hospital) में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है इसके अलावा संक्रमण से एक मौत हजारीबाग में हुई है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी तमाम खबरों के जुडें हमारे साथ…

Live Updates
9:24 PM. 20 Jul 20 9:24 PM. 20 Jul

झारखंड में 20 जुलाई को कोरोना के 160 नये केस सामने आये

झारखंड में सोमवार (20 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 160 नये केस सामने आये हैं. इसमें पुलिस मुख्यालय के 22 लोग शामिल हैं. शाम आठ बजे तक जो रिपोर्ट आयी है, उसमें सबसे ज्यादा 68 लोग रांची में संक्रमित पाये गये हैं. 35 लोग गढ़वा और धनबाद में 27 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. गिरीडीह में 8, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग में 4-4, पाकुड़ एवं पलामू में 3-3, तो देवघर, लोहरदगा, रामगढ़ एवं साहिबगंज में 1-1 व्यक्ति वैश्विक महामारी की चपेट में आ गये हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना के कुल 5759 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 2810 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी भी 2896 एक्टिव केस हैं. सोमवार को 92 लोग ठीक होकर अपने घर गये.

9:24 PM. 20 Jul 20 9:24 PM. 20 Jul

रांची में 37 कोरोना पॉजिटिव केस मिले

राजधानी रांची में सोमवार को 37 कोरोना के मरीज मिले. इनमें पुलिस मुख्यालय में तैनात 22 पुलिस वाले शामिल हैं. बताया जाता है कि संक्रमित 22 लोगों में आइजी लेवल के अधिकारी भी हैं.

9:24 PM. 20 Jul 20 9:24 PM. 20 Jul

झारखंड पुलिस मुख्यालय में कोरोना की दस्तक

झारखंड पुलिस मुख्यालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है. खबर है कि आइजी रैंक के अफसर समेत 22 पुलिस वालों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि 27 लोगों की जांच करायी गयी थी, जिसमें 22 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है.

5:43 PM. 20 Jul 20 5:43 PM. 20 Jul

बेड़ो स्टेट बैंक ब्रांच को किया गया बंद

राजधानी रांची के बेड़ो स्थित स्टेट बैंक की शाखा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. पिछले दिनों हटिया मेन ब्रांच से बेड़ो के स्टेट बैंक ब्रांच में एक व्यक्ति पैसे के लेन-देन के लिए आया था. बाद में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसकी सूचना मिलते ही बैंक की शाखा को तत्काल बंद करके सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना जांच कराने के निर्देश दिये गये.

5:43 PM. 20 Jul 20 5:43 PM. 20 Jul

झारखंड के 230 पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी हुए कोरोना से संक्रमित

झारखंड के 230 पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें डीएसपी स्तर के 2 अधिकारी हैं, तो इंस्पेक्टर लेवल के 6, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 25, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 34 एवं आशु सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 2 पदाधिकारी शामिल हैं. इनके अलावा 24 हवलदार, 122 आरक्षी/चालक, 6 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं 9 गृहरक्षक शामिल हैं. 11 पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

5:43 PM. 20 Jul 20 5:43 PM. 20 Jul

लोहरदगा में कोरोना के 3 नये मरीज मिले

लोहरदगा जिला में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया है कि लोहरदगा जिले में सोमवार को 3 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं . ये सभी 25 से 40 वर्ष के बीच की उम्र के हैं. तीनों पुरुष एसिम्प्टोमेटिक हैं. इन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है. जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 162 हो गयी है.

5:43 PM. 20 Jul 20 5:43 PM. 20 Jul

गढ़वा के रंका में कोरोना से संक्रमित आंगनबाड़ी सेविका की मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित गढ़वा जिला के रंका प्रखंड की एक आंगनबाड़ी सेविका की सोमवार (20 जुलाई, 2020) को मौत हो गयी. वह रंका आंगनबाड़ी केंद्र-5 की सेविका थी. 58 साल की सेविका के बारे में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएस चौधरी ने बताया कि वह डेढ़ साल से बीमार थी. उसकी मृत्यु के बाद कोरोना जांच करायी गयी, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. उसके घर के चार लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही प्रखंड में कोरोना के 6 नये मामले सामने आ गये हैं.

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

टीएमएच में एक और कोरोना संक्रमित की मौत

टीएमएच में एक और मरीज की मौत के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा चार हो गया है, जबकि अब जिलो में संक्रमण से हुए मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है.

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

जमशेदपुर में तीन कोरोना संक्रमित की मौत

जमशेदपुर के टीएमच अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमित महिलाओं की महिलाओं की मौत हो गयी. तीनों महिलाएं अलग-अलग दिन अस्पताल में लायी गयी थी. इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा 11 हो गया है.

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

रांची में हुई है सबसे ज्यादा मौतें

कोरोना संक्रमण से अब तक राज्य में 56 मौतें हो चुकी है. संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा मौत रांची में हुई हैं. संक्रमण से अब तक रांची में 13 मौत हुई है, जबकि धनबाद में आठ लोगों की मौत हुई है

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

सबसे अधिक संक्रमित पूर्वी सिंहभूम से

झारखंड में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक संक्रमण के मामले पूर्वी सिंहभूम से आये हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 54 नये मामले सामने आये हैं.

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

232 सैंपल हुई जांच

रांची में पिछले 24 घंटे में 232 सैंपल की जांच हुई, जिसमे कुल 32 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई.

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

रिम्स में अब तक 50,465 सैंपल की हुई जांच

रिम्स के अधिकारी के मुताबिक अब तक रिम्स में 50,465 सैंपल की जांच हुई है. इनमें से अब तक 1616 संक्रमण के मामले सामने आये हैं.

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

इतने सैंपल की हुई जांच

झारखंड में अब तक 2,12,552 सैंपल की जांच हो चुकी है, जिसमें संक्रमितों की संख्या 5,588 आयी है. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2,785 है.

2:29 PM. 20 Jul 20 2:29 PM. 20 Jul

62 मरीज हुए ठीक

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 62 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना संक्रमण से राज्य में अब तक 2718 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.

9:33 AM. 20 Jul 20 9:33 AM. 20 Jul

24 घंटे में सामने आये 189 नये मामले

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 189 नये मामले सामने आये हैं. नये संक्रमितों में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम से मिले हैं. रांची से कोरोना संक्रमण से 27 नये मामले सामने आये हैं. हजारीबाग में 26 और लोहरदगा से संक्रमण से 25 नये मामले आये हैं.

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand LIVE Updates: रांची : झारखंड में सोमवार (20 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 160 नये केस सामने आये हैं. इसमें पुलिस मुख्यालय के 22 लोग शामिल हैं. शाम आठ बजे तक जो रिपोर्ट आयी है, उसमें सबसे ज्यादा 68 लोग रांची में संक्रमित पाये गये हैं. 35 लोग गढ़वा और धनबाद में 27 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. गिरीडीह में 8, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग में 4-4, पाकुड़ एवं पलामू में 3-3, तो देवघर, लोहरदगा, रामगढ़ एवं साहिबगंज में 1-1 व्यक्ति वैश्विक महामारी की चपेट में आ गये हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना के कुल 5759 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 2810 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी भी 2896 एक्टिव केस हैं. सोमवार को 92 लोग ठीक होकर अपने घर गये. झारखंड पुलिस मुख्यालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है. खबर है कि आइजी रैंक के अफसर समेत 22 पुलिस वालों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि 27 लोगों की जांच करायी गयी थी, जिसमें 22 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आयी है. रविवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 189 नये मामले (New cases of coronavirus) सामने आये इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,588 हो गयी है. कोरोना संक्रमण से प्रदेश में अब तक 56 लोगों की मौत (corona death In jharkhand) हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग जिलों में पांच मौतें हुई है. राजधानी रांची के रिम्स (Rims) से दो और पारस अस्पताल (Paras hospital) में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है इसके अलावा संक्रमण से एक मौत हजारीबाग में हुई है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी तमाम खबरों के जुडें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >