Coronavirus in Jharkhand : भवनाथपुर के पूर्व विधायक समेत 4 लोग कोरोना संक्रमित

Coronavirus in Jharkhand : भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव कोरोना वायरस संक्रमित (Coronavirus infection) पाये गये हैं. उनके साथ उनकी टीम के 3 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. पूर्व विधायक के निजी सचिव प्रदीप सिंह व उनके सहयोगी मुक्तेश्वर पांडेय और रोहित वर्मा संक्रमित पाये गये हैं. पूर्व विधायक ने पिछले दिनों रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अन्य अफसरों से मुलाकात की थी.

Coronavirus in Jharkhand : गढ़वा : भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव कोरोना वायरस संक्रमित (Coronavirus infection) पाये गये हैं. उनके साथ उनकी टीम के 3 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. पूर्व विधायक के निजी सचिव प्रदीप सिंह व उनके सहयोगी मुक्तेश्वर पांडेय और रोहित वर्मा संक्रमित पाये गये हैं. पूर्व विधायक ने पिछले दिनों रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अन्य अफसरों से मुलाकात की थी.

जानकारी के अनुसार, श्री देव के निजी सचिव प्रदीप सिंह, उनके सहयोगी मुक्तेश्वर पांडेय और रोहित वर्मा सदर अस्पताल जाकर कोरोना जांच के लिए खुद अपना सैंपल दिया था. देर शाम चारों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. बता दें कि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने पिछले दिनों रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी. इसके बाद श्री ठाकुर के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. श्री ठाकुर के कोरोना पोजेटिव मिलने के कारण श्री देव ने अपना सैंपल दिया था, जिसमें वे संक्रमित पाये गये.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand : 48 घंटे बाद झारखंड में फिर टोटल लॉकडाउन! वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कही यह बात

रविवार को गढ़वा जिले में 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 143 पहुंच गयी है. हालांकि, 97 लोग ठीक भी हो चुके हैं. वहीं 46 एक्टिव केस अभी भी जिले में हैं. जिले में कुल संक्रमितों में 97 प्रवासी मजदूर हैं, जो लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों से अपने घर वापस आये हैं.

रविवार (12 जुलाई, 2020) को राज्य में 94 नये कोरोना संक्रमित मिले. इस तरह से राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,774 पहुंच गयी है. कोरोना संक्रमण से एक ही दिन रविवार को 9 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक राज्य में कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्य में रविवार को 9 लोगों की मौत

झारखंड में रविवार को एक ही दिन कोरोना वायरस संक्रमण से 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें धनबाद में 3, रांची में 2, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा और गोड्डा में 1-1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है. इस तरह से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 33 लोगों की मौत हो चुकी है.

Posted By : Samir ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >