Corona Update Jharkhand, Ranchi News रांची : राज्य भर में रविवार को कोरोना से 103 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 5903 नये कोरोना संक्रमित मिले. इनमें रांची में 1494, पूर्वी सिंहभूम में 702, कोडरमा में 425, हजारीबाग में 341, धनबाद में 326 व रामगढ़ में 309 नये केस सामने आये हैं. जबकि, रांची में 43, पूर्वी सिंहभूम में 16, कोडरमा में सात, रामगढ़ में पांच, लातेहार व धनबाद में चार-चार, सरायकेला, गिरिडीह, गढ़वा व हजारीबाग में तीन-तीन, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम में दो-दो, बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा में एक-एक की मौत हुई है.
राज्य में अब तक 6727162 लोगों के सैंपल लिये गये हैं. इनमें से 6708382 सैंपल की जांच हुई है. इस समय बैकलॉग में 18780 सैंपल है. वहीं अब तक 201747 संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें 151651 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. वहीं, 1991 लोगों की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 48105 है.
कहां से कितने संक्रमित मिले :
बोकारो से 316, चतरा से 237, देवघर से 244, धनबाद से 326, दुमका से 111, पूर्वी सिंहभूम से 702, गढ़वा से 75, गिरिडीह से 148, गोड्डा से 84, गुमला से 163, हजारीबाग से 341,जामताड़ा से 38, खूंटी से 203, कोडरमा से 425, लातेहार से 86, लोहरदगा से 165, पाकुड़ से 04, पलामू से 138, रामगढ़ से 309, रांची से 1494, साहिबगंज 51, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 69 व पश्चिमी सिंहभूम से 134 नये संक्रमित मिले हैं.
रेल अस्पताल में कोरोना संक्रमण से तीन की मौत :
रांची. हटिया स्थित रेल अस्पताल में रविवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गयी. इनमें एक रेल कर्मी व दो रेल कर्मी के परिजन शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ओवर हेड इलेक्ट्रिशियन पीएस चटर्जी (46) का देहांत कोरोना संक्रमण से हो गया. वहीं दो रेल कर्मी के परिजन अंजला भेंगरा व विमला देवी का देहांत हो गया.
हटिया में 62 व रांची स्टेशन पर 24 संक्रमित मिले :
हटिया स्टेशन के पास 101 लोगों का स्वाब आटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया. वहीं 195 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गयी, जिसमें 62 लोग संक्रमित मिले. वहीं रांची रेलवे स्टेशन में 67 लोगों का स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया. वहीं 144 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गयी, जिसमें 24 लोग संक्रमित मिले.
Posted By : Sameer Oraon
