झारखंड में कोरोना की दस्तक, विमान में बीमार पड़ा शख्स, रांची के अस्पताल में भर्ती

Coronavirus in Jharkhand: कोरोना संकट ने झारखंड में दस्तक दे दी है. मुंबई से विमान से आ रहे एक शख्स में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है. इनका नाम लाल विजय शाहदेव है. वह एक फिल्ममेकर हैं. मुंबई से रांची आते समय रास्ते में उनकी तबीयत विमान में ही बिगड़ गयी. रांची आने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने फेसबुक पर खुद यह जानकारी दी है.

Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है. फिल्म जगत से जुड़े लाल विजय शाह देव कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है. लाल विजय शाहदेव ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘भारत में अब तक कुल 257 लोगो कोरोनो पॉजिटिव पाये गये हैं. मैं भी उसमें शामिल हो गया हूं.’

22 मई को मुंबई के रांची आने के क्रम में पड़े बीमार

शाहदेव ने कहा कि 22 मई को जब वह मुंबई से रांची आ रहे थे, उसी दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गये. जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाये गये. उन्होंने लिखा है कि झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का सदस्य होने के नाते उन्हें कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह यह कार्य नहीं कर पाये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची के एक अस्पताल में चल रहा लाल विजय का इलाज

लाल विजय शाह देव ने कहा है कि इस समय राजधानी रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपील की है कि उनके संपर्क में आये सभी वैसे लोग, जिनको सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, खांसी या सर्दी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हों, वे तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवायें.

इसे भी पढ़ें

25 मई 2025 को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?

Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे ने लिया मेगा ब्लॉक, ये 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द

जयराम महतो की पार्टी की महिला नेता ने शराब नीति के खिलाफ बुलंद की आवाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >