Coronavirus In Jharkhand : कोरोना वैक्सीन आने के बाद खुले स्कूल, 64.03 फीसदी अभिभावकों की है इच्छा

Coronavirus In Jharkhand : रांची : झारखंड में कोरोना का जाल तेजी से फैल रहा है. रोजाना बढ़ती संख्या से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस बीच करीब 64 फीसदी अभिभावकों ने कोरोना वैक्सीन आने के बाद स्कूल खोलने की इच्छा जतायी है. राज्य सरकार ने सभी प्रकार के स्कूलों के अभिभावकों से कोरोना संकट के बीच स्कूल खोलने को लेकर सुझाव मांगे थे.

Also Read: लालू प्रसाद की सुरक्षा में रिम्स में तैनात एएसआइ को अपराधियों ने पत्थर से कूचकर मार डाला, पोस्टमार्टम में निकले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने अभिभावकों से 30 जुलाई तक स्कूल खोलने के मुद्दे पर ऑनलाइन सुझाव मांगा था. इसमें सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त सभी प्रकार के विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों के अभिभावक शामिल हुए. 72,289 अभिभावकों ने ऑनलाइन सुझाव झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को दिया है. इनमें 46,289 (64.03 प्रतिशत) अभिभावकों ने कोरोना वैक्सीन आने के बाद स्कूल खोलने का सुझाव दिया है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के कुल 11354 मामले, झारखंड में कोरोना से 106 की मौत

14.18 प्रतिशत अभिभावक अगस्त में, 9.25 प्रतिशत सितंबर में, 6.45 प्रतिशत अक्तूबर में व 6.08 प्रतिशत अभिभावक चाहते हैं कि नवंबर में स्कूल खोले जायें. ऑनलाइन सुझाव देने में प्राइवेट स्कूल से संबंधित अभिभावकों की संख्या अधिक रही. राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों से संबंधित 29,357, केंद्र सरकार के विद्यालयों से 3250, सहायता प्राप्त विद्यालय से 2685 व प्राइवेट स्कूल 36,997 अभिभावकों ने सुझाव दिया है. बच्चों के स्कूल आने-जाने, शिक्षण अवधि सहित कई अन्य बिंदुओं पर भी सुझाव आये हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >