राजधानी में कोरोना की रिकॉर्ड बढ़ोतरी : 20 पॉजिटिव मिले, झारखंड में कुल 103 पहुंचा आंकड़ा

झारखंड में कोरोना का संक्रमण और इसका दायरा बढ़ता जा रहा है. खासकर राजधानी रांची को कोरोना ने बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है. शहर के बड़े इलाकों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. सोमवार को 20 पॉजिटिव मामले मिले हैं

रांची : झारखंड में कोरोना का संक्रमण और इसका दायरा बढ़ता जा रहा है. खासकर राजधानी रांची को कोरोना ने बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है. शहर के बड़े इलाकों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. सोमवार को 20 पॉजिटिव मामले मिले हैं. इन संक्रमित लोगों का संबंध रांची के कडरू, डोरंडा, कांके, चुटिया थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, रिम्स आइसोलेशन, हिंदपीढ़ी, इटकी, बेड़ो व बुंडू से है. हिंदपीढ़ी थाने का एक एएसआइ भी इसकी चपेट में आ गया है. इसके साथ ही पूरे झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 103 हो गयी है. डोरंडा में मिली महिला मरीज रिम्स में पहले से ही इलाजरत थी. उसे फिलहाल कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है.

रांची में कोरोना का फैलता जाल : अब तक हिंदपीढ़ी तक ही सीमित रहनेवाला कोरोना का जाल अब राजधानी के दूसरे हिस्सों में पहुंच गया है. यहां तक कि कोरोना की लड़ाई में लगे लोगों को भी यह अपनी चपेट में ले रहा है. रविवार को चार नर्स और एक महिला होमगार्ड इसकी चपेट में आयी थीं. सोमवार को हिंदपीढ़ी थाना के एक एसएसआइ भी इसकी चपेट में आ गये. रांची के इन इलाकों को अब सील किया जा रहा है. रांची में मिले संक्रमितों में कडरू (डीएवी कपिलदेव के समीप यादव गली स्थित होटल व्यवसायी का 22 वर्षीय पुत्र), डोरंडा की एक 30 वर्षीया महिला, अरसंडे (कांके) की 26 साल की युवती, जो 24 मार्च को गांधीनगर (गुजरात) से रांची आयी थी, शामिल हैं.

इसके अलावा रिम्स अाइसोलेशन वार्ड में भर्ती 46 वर्षीय पुरुष और चुटिया थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास का एक 78 वर्षीय पुजारी भी शामिल हैं. पुजारी की कुछ दिनों पहले पैसेवाले थैले की चोरी हो गयी थी. तब से वह मंदिर पर धरने पर बैठे थे. तबीयत खराब होने पर पुलिस अस्पताल ले गयी थी. हिंदपीढ़ी की 16 वर्षीया किशोरी, 02 मोती मस्जिद हिंदपीढ़ी, लेक रोड (हिंदपीढ़ी) का ही निवासी एंबुलेंस चालक, हिंदपीढ़ी थाना में पदस्थापित 41 वर्षीय एएसआइ के अलावा नाला रोड, निजाम नगर के लोग शामिल हैं.

इनके अलावा इटकी में तीन और बेड़ो के करांजी गांव में दो महिला मरीज और एक पुरुष मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.झारखंड में अब तक तीन की मौत, 15 स्वस्थ :झारखंड में अब तक कोरोना के कुल संक्रमित 98 हैं. अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं 13 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. धनबाद में भी दो संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. यानी धनबाद फिलहाल कोरोना मुक्त हो गया है. झारखंड में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज राजधानी रांची में हैं. रांची में 75 केस मिल चुके हैं, जिनमें दो की मौत हो चुकी है और छह ठीक हो चुके हैं. यानी रांची में कुल एक्टिव केस 67 हो गये हैं.

राज्य में कोरोना के संक्रमण की स्थिति

जिला पॉजिटिव मौत स्वस्थ

रांची 75 02 06

बोकारो 10 01 04

हजारीबाग 03 00 02

धनबाद 02 00 02

गिरिडीह 02 00 00

सिमडेगा 02 00 01

देवघर 02 00 00

गढ़वा 03 00 00

पलामू 03 00 00

जामताड़ा 01 00 00

कुल 103 03 15

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >