ग्राहकों व करेंसी से बैंक पहुंचने लगा कोरोना संक्रमण

ग्राहकों व करेंसी से बैंक पहुंचने लगा कोरोना संक्रमण

रांची : एसबीआइ हटिया शाखा में संक्रमण के मामले बढ़कर सात हो गये हैं. इसके अलावा संक्रमित मरीज मिलने के बाद मधुपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक, राजधानी के अंदर बैंक ऑफ इंडिया एनबीजी ब्रांच के साथ ही क्लब साइड एक्सटेंशन काउंटर को सील कर दिया गया है.

उधर, बैंकिंग सेक्टर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती चिंताओं के बीच सोमवार को यूनियनों ने मुख्य सचिव से मिलकर सख्त कदम उठाने की मांग की है. राज्यभर के अलग-अलग जिलों से प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से अबतक बैंकर्स के बीच संक्रमण के दो दर्जन मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >