Corona Effect : जिसने गांव की सैकड़ों लड़कियों को फुटबॉलर बनाया, ग्रामीणों ने उसे ही बाहर जाने को कहा

ओरमांझी के हुटुप गांव में युवा नामक संस्था पिछले 10 साल से गांव की गरीब लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रही है. अमेरिका के फ्रांज गैसलर की संस्था ने फुटबॉल के माध्यम से यहां की कई गरीब आदिवासी लड़कियों का करियर संवारा है. लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण फ्रांज को अब गांव से बाहर जाना पड़ा.

रांची : ओरमांझी के हुटुप गांव में युवा नामक संस्था पिछले 10 साल से गांव की गरीब लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रही है. अमेरिका के फ्रांज गैसलर की संस्था ने फुटबॉल के माध्यम से यहां की कई गरीब आदिवासी लड़कियों का करियर संवारा है. लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण फ्रांज को अब गांव से बाहर जाना पड़ा. फुटबॉल सीख रही लड़कियों ने फ्रांज को बताया कि उनके परिजनों ने मंगलवार रात कहा कि विदेशी लोगों से कोरोना फैलता है, इसलिए इन्हें यहां से चले जाना चाहिए. इस सूचना के बाद फ्रांज और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति गांव के बाहर ही रहे.

इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को प्रशासन की मदद से फ्रांज, उनकी पत्नी और उनके एक बच्चे की जांच मेदांता अस्पताल में करायी गयी. जांच में कोरोना निगेटिव पाये जाने पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन लोगों को डोरंडा स्थित उनके दोस्त के यहां भेज दिया गया है. फ्रांज ने बताया कि वह जनवरी में अमेरिका से वापस ओरमांझी आये हैं. मंगलवार रात उन्हें गांव की लड़कियों से पता चला कि लोग हमें यहां से बाहर जाने के लिए कह रहे हैं.

गांववालों का कहना था कि आप लोग विदेश से आये हैं और विदेश के लोग ही वायरस फैला रहे हैं. मैंने कहा कि ऐसा नहीं है. हम संक्रमित नहीं हैं. फिलहाल अमेरिका जाने के लिए कोई फ्लाइट नहीं है. जब फ्लाइट चलने लगेगी, तो हम वापस अमेरिका चले जायेंगे. इसके बाद हमने किसी तरह गांव के बाहर रहकर रात बितायी और सुबह ही अमेरिकी दूतावास से बात की और मदद मांगी. वहां से कहा गया कि आप कोलकाता स्थित अमेरिकी दूतावास पहुंच जायें. इसके बाद ओरमांझी थाना के लोग सुबह हमारे पास आये और हमें गांव के बाहर से लेकर गये. हम पहले मेदांता अस्पताल गये और वहां अपना टेस्ट कराया. इसके बाद रांची के डोरंडा स्थित एक दोस्त के घर आ गये. अब कोलकाता जाने की तैयारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >