Ranchi News : रसोइयों के लिए हुआ कुकिंग कंपीटिशन

संत मारिया मध्य विद्यालय कांके की शीला बारला बनीं विजेता

रांची. सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल बनानेवाले रसोइयों के लिए जिला स्तरीय कुकिंग कंपीटिशन का आयोजन अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव सीएम एक्सीलेंस स्कूल में किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित रसोइया ने भाग लिया. इन रसोइया द्वारा मोटे अनाज से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये गये. जिसका लुत्फ अतिथियों द्वारा उठाया गया. संत मारिया मध्य विद्यालय कांके की शीला बारला को विजेता व उत्क्रमित उच्च विद्यालय बढ़ैया, चान्हो की जयंती देवी को उप विजेता घोषित किया गया. विजेता व उप विजेता के बैंक खाते में क्रमश: पांच हजार व 2500 की राशि भेजी गयी. अन्य सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं मेडल दिया गया. कार्यक्रम में डीएसइ बादल राज ने कहा कि इन रसोइया द्वारा सीमित संसाधन में मिड डे मिल बनाया जाता है. आज सरकारी स्कूलों में बच्चों की जो भी उपस्थिति है, उसमें इन रसोइये की प्रमुख भूमिका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >