मोदी न होते तो कांग्रेस देश को पाकिस्तान के हाथों बंधक बना देती : प्रो आदित्य साहू
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत रविवार को प्रखंड के तुरूप, लुपुंग व नवागढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने तुरूप गांव का दौरा किया. उन्होंने पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाएं सफलतापूर्वक धरातल पर उतारी जा रही हैं. विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते, तो कांग्रेस आज देश को पाकिस्तान के हाथों बंधक बना देती. कहा कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार में राज्य की महिलाओं, युवतियों के साथ-साथ आम लोगों में भारी असुरक्षा है. कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर है कि घर से निकली कोई मां या बहन शाम को सुरक्षित घर लौटेगी या नहीं, इसे लेकर भी लोग हमेशा सशंकित रहते हैं. क्षेत्र के समुचित विकास और पार्टी की आगामी सांगठनिक कार्ययोजनाओं पर भी मंथन किया गया. अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने व संचालन मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने किया. इस अवसर पर सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, अजय महतो, रामनाथ महतो, रामेश्वर महतो, ज्योतिष महतो, गोवर्धन महतो, ब्रजेश कुमार, रामसाय मुंडा, संतोष महतो, मनीराम महतो, गोपाल महतो, सुप्रेश महतो, घनेनाथ महतो, रामेश्वर महतो, ज्योतिष महतो, दूर्गा महतो मौजूद थे. अन्य कार्यक्रमों में जैलेन्द्र कुमार, चंपा बेदिया, पंचम भोगता, दिलीप मिर्धा आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.