धीरज साहू पर इनकम टैक्स की रेड मामले में दो धड़े में बंटी कांग्रेस! जयराम रमेश और प्रदीप बलमुचु ने दिए ये बयान

ओडिशा में धीरज साहू के करीबियों के ठिकानों से मिले नकदी के भंडार की गिनती जारी है. बताया जा रहा है कि बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की गिनती हो चुकी है. काफी संख्या में नोटों की गिनती अभी बाकी है.

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड के बाद वहां से मिल रही नकदी के भंडार के बाद कांग्रेस पार्टी दो धड़े में बंटी दिख रही है. झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने धीरज साहू का बचाव किया है, तो राष्ट्रीय कांग्रेस के बड़े नेता और राहुल गांधी के करीबी जयराम रमेश ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. जयराम रमेश ने शनिवार की रात को एक्स पर लिखा कि सांसद धीरज साहू के बिजनेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है. सिर्फ वही बता सकते हैं और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए कि कैसे आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचु ने धीरज साहू पर लगातार हमला बोल रहे झारखंड प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार कर दिया है. बलमुचु ने तो यहां तक कह दिया है कि धीरज साहू के पैसे से बाबूलाल मरांडी भी उपकृत हो चुके हैं. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करनी चाहिए कि इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाएं, ताकि यह पता चल सके कि आखिर वे पैसे किसके हैं. डॉ बलमुचु ने कहा कि धीरज साहू खानदानी बिजनेसमैन हैं. जो राशि बरामद हुई है, वह उनकी जायज कमाई है. इस मामले की जांच करवा लें.

बाबूलाल मरांडी ने चुनाव में लिए थे धीरज साहू से पैसे

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर हमला बोलते हुए डॉ बलमुचु ने कहा कि उनको (मरांडी को) यह नैतिक अधिकार नहीं कि वे धीरज साहू पर किसी तरह का कोई आरोप लगाएं. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी खुद उनसे (धीरज साहू से) उपकृत हो चुके हैं. बाबूलाल मरांडी जिस वक्त झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के अध्यक्ष थे, उस वक्त उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में बाबूलाल मरांडी ने धीरज साहू से आर्थिक मदद ली थी. डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने कहा कि बाबूलाल मरांडी भाजपा में अपनी पैठ बनाने के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर लगातार अनावश्यक प्रहार कर रहे हैं. इसका जवाब झारखंड की जनता आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में देगी.

Also Read: झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से नोटों का जखीरा मिला, तो भाजपा ने मांगा हेमंत सोरेन का इस्तीफा

6 दिसंबर को हुई थी छापेमारी, आलमारियों में मिले नोटों के बंडल

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के करीबियों के यहां पिछले चार दिनों से छापेमारी जारी है. चौथे दिन झारखंड के लोहरदगा में उनके घर पर चल रही छापे की कार्रवाई खत्म हो गई. लेकिन, ओडिशा में उनके करीबियों के ठिकानों से मिले नकदी के भंडार की गिनती जारी है. बताया जा रहा है कि बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की गिनती हो चुकी है. काफी संख्या में नोटों की गिनती अभी बाकी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब कारोबारियों के यहां से जो नकदी मिली है, वह 400 करोड़ रुपए से अधिक हो सकती है. बुधवार (6 दिसंबर) को सुबह-सुबह झारखंड, बंगाल और ओडिशा में आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू हुई थी.

Also Read: काले धन का पहाड़ : झारखंड के कांग्रेस नेता धीरज साहू के ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी, सांसद ने साधी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >