Political news : कांग्रेस व झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया : बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी.

रांची.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी घुसपैठ की समस्या झारखंड में विकराल रूप लेती जा रही है. बांग्लादेशी घुसपैठिये संताल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में जहां कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, वहां तीन हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.

मस्जिद व मदरसों में दिया जा रहा शरण

उन्होंने कहा कि मस्जिद व मदरसों में घुसपैठिये को शरण देकर उनका अवैध दस्तावेज तैयार किये जाने की सूचना कई बार सामने आ चुकी है. इसके बावजूद हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट तक चली जाती है. उन्होंने कहा कि वोट बैंक और सत्ता के लालच में झामुमो व कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है. भाजपा झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी. ताकि मालदा व मुर्शिदाबाद जैसे हालात से झारखंड को बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >