रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा को दी बधाई

नवनियुक्त रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस के सोमनाथ मुंडा को बधाई दी.

मैक्लुस्कीगंज. केंद्रीय सरना समिति मैक्लुस्कीगंज व आदिवासी युवा संघर्ष मोर्चा खलारी प्रखंड के सदस्यों ने नवनियुक्त रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस के सोमनाथ मुंडा को बधाई दी. मोर्चा के अध्यक्ष शशि मुंडा ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा से उनके पैतृक आवास में मुलाकात कर नवनियुक्ति पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी है. सरना समिति के सदस्यों ने सोमनाथ मुंडा को मैक्लुस्कीगंज आने का न्योता दिया. इसी दौरान रांची जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने सरना सदस्यों व मोर्चा से मिलकर उनके प्रति आभार जताया. मौके पर मैक्लुस्कीगंज से श्रवण भोगता, शशि मुंडा, योगेश मुंडा, आकाश मुंडा, अहिल, असलम अंसारी, विजय मुंडा, राहुल मुंडा, अनिल अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >