केएन त्रिपाठी व अभय दुबे को दी बधाई

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को इंडियन नेशनल माइंस वर्कर्स फेडरेशन (आईएनएमएफ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अभय दुबे उर्फ बड़ू दुबे को आरसीएमएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

प्रतिनिधि, खलारी.

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को इंडियन नेशनल माइंस वर्कर्स फेडरेशन (आईएनएमएफ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अभय दुबे उर्फ बड़ू दुबे को आरसीएमएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनके चयन पर खलारी कोयलांचल में हर्ष का माहौल है. स्थानीय श्रमिक संगठनों, कोल कर्मियों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देशभर के कोयला मजदूरों की आवाज और अधिक सशक्त होने की आशा व्यक्त की है. आरसीएमएस एरिया अध्यक्ष बीएन पांडेय ने कहा कि इनके अनुभव और सामाजिक प्रतिबद्धता से आईएनएमएफ तथा आरसीएमएस को नयी दिशा मिलेगी. कहा कि अभय दुबे अपने पिता ददई दुबे के सपनों को पूरा करेंगे. ज्ञात हो कि दोनों ही देश का प्रमुख खनन मजदूर संगठन हैं, जो कोयला, खनिज और खदान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करता रहा है. बधाई देनेवालों में बीएन पांडेय, अब्दुल्ला अंसारी, जयंत पांडेय, बसंत मुंडा, सुनील सिंह, सोनू पांडेय, पज्जु महतो, मुमताज अहमद, अरबिंद चौबे, कमल मुंडा, जसवंत पांडेय, पयहारी भगत, प्रदीप पांडेय, कुलदीप कुमार, कुलेशर मांझी, फूलेश्वर महतो, प्रमोद कुमार, रंजीत नोनिया, ददई राम, पंकज प्रसाद, दीपक प्रसाद, नवीन पाठक, मिथलेश महतो, चंदन कुमार, संतोष पाठक आदि शामिल हैं.

06 खलारी 06:- आरसीएमएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अभय दुबे.

06 खलारी 07:- आईएनएमएफ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने केएन त्रिपाठी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >