रांची में धूमधाम से मना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस, संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और जन संघर्ष को तेज करने के लिए अपना प्रयास जारी रखना है. पार्टी देश को तानाशाही से बचाने के लिए संकल्पित है.

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 98वां स्थापना दिवस रांची स्थित अलबर्ट एक्का चौक कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड बाबूलाल झा ने झंडोत्तोलन कर की. इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही कॉमरेड कानन राजेंद्र, महावीर मांझी, जग लाल सिंह, वासुदेव आचार्य के निधन पर 1 मिनट का शोक संवेदना व्यक्त किया गया.

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि किसानों, मजदूरों, शोषितों, पीड़ितों के लिए कम्युनिस्ट पार्टी आज भी आंदोलन के मैदान में है. आने वाले दिनों में इस देश को तानाशाह और लोकतंत्र के संविधान को बचाने की बड़ी चुनौती है. साल 2024 में बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है. साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और जन संघर्ष को तेज करने के लिए अपना प्रयास जारी रखना है. पार्टी देश को तानाशाही से बचाने के लिए संकल्पित है.

Also Read: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी को दिया ये सुझाव, प्रदेश अध्यक्ष पर कही बड़ी बात

वहीं प्रोफेसर मिथलेश कुमार सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने बहुत सारी कुर्बानियां देते हुए इस देश को सींचा है. लेकिन आज की स्थिति में संप्रदायवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ना होगा. वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता बाबूलाल झा ने कम्युनिस्ट पार्टी के बीते दिनों के इतिहास और आने वाले चुनौतियों पर कहा कि आज के समय में युवाओं को आगे आने की जरूरत है. इसलिए अभी से ही मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है. सभा को एटक के राज्य सचिव अशोक यादव ने भी संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि किसान मजदूर एकता और उनके संघर्ष को जारी रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने मुख्य तौर पर किसान मजदूर के हक को हिफाजत रखने पर जोर दिया. इस अवसर पर सभा को कई अन्य वरिष्ठ साथियों ने भी संबोधित किया. सभा के समापन के बाद वरिष्ठ नेता पीके गांगुली को मजदूर नेता लाल देव सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ राजेंद्र चौधरी, ऊषा श्रीवास्तव, सुनील साह, राजेंद्र रविदास, मनोज ठाकुर, इम्तियाज अहमद खान, नीरज सिंह, कृष्ण वर्मा, श्यामल मलिक इशाक अंसारी, तार सिंह, फरजाना, तंजीला, लक्ष्मी महतो, सचिदानंद मिश्रा, रामचंद्रन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >