झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, जानें मकर संक्रांति के दिन कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में कोहरे और ठंडी हवाओं का सितम जारी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि की वृद्धि हो सकती है. आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन मौसम कैसा रहेगा?

Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में आए बदलाव के कारण कई इलाको के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. बढ़ती ठंड से लोग परेशान हैं. पिछले दिनों आसमान में बादल छाये रहने के कारण लोग सूरज की गर्मी के लिए तरस गये थे. मंगलवार से मौसम साफ हुआ, लेकिन ठंडी हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह में कोहरा और सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं. गर्म कपड़ों के साथ ही लोग बाहर निकल रहे हैं. शाम होते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 10 जनवरी को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि की वृद्धि हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, फिलहाल शहरी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान आठ से 13 डिग्री सेसि के आसपास है. अभी पश्चिमी इलाके से बादल आ रहे हैं. इससे तापमान चढ़ सकता है. मौसम शुष्क रहेगा. लोगों को इससे सतर्क रहना है. वहीं मकर संक्रांति के दिन यानी 15 जनवरी को मौसम साफ रहेगा. हालांकि, सुबह में कोहरा हो सकता है.

10 डिग्री से नीचे रहा राजधानी का तापमान

राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया. अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28 और डालटनगंज का 27 डिग्री सेसि के आसपास रहा. जमशेदपुर और डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेसि के बीच रहा. यह सामान्य से करीब तीन से चार डिग्री सेसि अधिक है.

Also Read: PHOTOS: कोहरे की चादर से लिपटी राजधानी रांची, फिर बन रहे झारखंड में बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >