Jharkhand Ka Mausam : झारखंड में और गिरेगा पारा, कांपेंगे लोग, जानें अगले 3 दिन का मौसम

Jharkhand Ka Mausam : नववर्ष के पहले दिन 10 जिलों में सुबह में घना कोहरा नजर आया. घने कोहरे की वजह से 50 से 200 मीटर विजिबिलिटी रही. तीन जनवरी से तापमान में दो-तीन डिग्री सेसि की और गिरावट की संभावना है.

Jharkhand Ka Mausam : नववर्ष के पहले दिन राज्य के 10 जिलों में सुबह में घना कोहरा छाया नजर आया. इनमें चतरा, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा जिला शामिल हैं. इन जिलों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही. जबकि अन्य जिलों में सुबह में हल्का कोहरा दिखा. दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी. इधर, बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में इसमें 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई हैं. वहीं, अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री

कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि, गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी प्रकार मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, बोकारो का 6.1 डिग्री, जमशेदपुर का 9.0 डिग्री और चाईबासा का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

घना कोहरा से फसल पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, एहतियात बरतें

मौसम विभाग के अनुसार, घना कोहरा से खेत में लगी फसल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. खास कर सरसों में अधिक नमी व ठंड से व्हाइट रस्च, अल्टरनेरिया झुलसा रोग पड़ सकता है. वहीं, धूप कम होने से फूल व दाना में भराव प्रभावित हो सकता है. आलू में घना कोहरा व नमी से लेट ब्लाइट सहित ठंड से पौधों में बढ़वार धीमी व कंद सड़न की आशंका है. दलहन में फूल झड़ना व फलियां कम हो सकती हैं. सब्जियों में फफूंद व बैक्टीरिया रोग अधिक हो सकता है. इसके लिए किसान समय पर एहतियात बरतें व सही उपचार कर लें. अधिक देर तक खेत गीला नहीं रखें. रोग दिखने पर दवा का प्रयोग, मल्चिंग से मिट्टी का तापमान बनाये रखें. सुबह में सिंचाई करें. पाले की आशंका से खेतों में धुआं करें. उचित पौध दूरी रखें ताकि हवा का संचार हो.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट, 3 जनवरी तक के मौसम का हाल जानें यहां

क्या है देश के अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–तापमान

शिमला–8.7

कोलकाता–9.5

दिल्ली–6.4

गांधीनगर–13.0

दार्जिलिंग–4.0

श्रीनगर–2.3

बनारस–8.4

पटना–9.4

भोपाल–9.0

कानपुर–8.2

बरेली–6.5

भुवनेश्वर–11.4

प्रयागराज–8.0

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >