Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ रही है सर्दी, 7 दिनों में 5 डिग्री गिरा पारा, जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में आने वाले दिनों में जोरदार ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग ने कहा है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी में जोरदार इजाफा हो सकता है. मौसम केंद्र रांची ने इस सप्ताह सुबह में कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की शुरुआत हो गई है. बीते एक सप्ताह में सर्दी का पारा 5 डिग्री नीचे आ गया है. न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी.

अचानक से बढ़ेगी सर्दी

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि झारखंड में अचानक से ठंड में काफी इजाफा हो सकता है. उन्होंने इसके पीछे ला नीना का असर बताया है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान में गिरावट फिलहाल जारी रहेगी. वहीं, नवंबर के अंतिम सप्ताह आते-आते ठंड में खासा इजाफा हो जाएगा.

जबरदस्त ठंड और छाया रहेगा कोहरा

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अनुमान जताया है कि इस बार ठंड अपेक्षाकृत ज्यादा पड़ेगी. ठंड के साथ राजधानी रांची समेत कई जिलों में घने कोहरे के भी छाए रहने के आसार हैं. फरवरी और मार्च तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.

झारखंड में अगले 7 दिनों का मौसम

रांची मौसम केंद्र का अनुमान है कि इस सप्ताह रांची समेत आसपास के जिलों में सुबह के समय कोहरा रहेगा. हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम शुष्क हो जाएगा. अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. मौसमी हलचल नहीं होने के कारण बारिश या तेज हवा के आसार न के बराबर हैं.

19 नवंबर से एक या दो डिग्री गिर सकता है पारा

मौसम केंद्र रांची का अनुमान है कि 19 नवंबर से रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान गिरकर 11 से 12 डिग्री आ सकता है. 21 नवंबर तक सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध रहेगा. बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगी.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बोले शिवराज सिंह चौहान- ‘घुसपैठियों की सरकार रही तो तबाह हो जाएगा झारखंड’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >