कोयला मजदूर भविष्य और वर्तमान के दोराहे पर खड़ा है: रजक

14 सूत्री मांगों को लेकर बीएमएस द्वारा घोषित आंदोलन के समर्थन में सीसीएल सीकेएस ने सोमवार को चूरी परियोजना में गेट मीटिंग की.

डकरा. 14 सूत्री मांगों को लेकर बीएमएस द्वारा घोषित आंदोलन के समर्थन में सीसीएल सीकेएस ने सोमवार को चूरी परियोजना में गेट मीटिंग की. सहदेव महतो की अध्यक्षता में हुई इस गेट मीटिंग में नेताओं ने मजदूरों को संबोधित करते हुए घोषित आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी. कहा कि पूरे देश का कोयला मजदूर एक ऐसे दोराहे पर खड़ा हो गया है, जहां जरा सी लापरवाही उनके भविष्य को बिगाड़ सकता है इसलिए सजग रहें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संगठन के साथ खड़े रहें. संचालन मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. सचिव पिंकू सिंह और मनोज कुमार रजक ने विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी.इस अवसर पर परियोजना के सभी मजदूर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >