मैक्लुस्कीगंज के रास्ते हाइवा डंपर से हो रही कोयला ट्रांसपोर्टिंग, परेशानी

कोयले की ट्रांसपोर्टिंग हाइवा डंपर से मैक्लुस्कीगंज के रास्ते की जा रही है. जिससे आम जनों को काफी परेशानी हो रही है.

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.

कोयले की ट्रांसपोर्टिंग हाइवा डंपर से मैक्लुस्कीगंज के रास्ते की जा रही है. जिससे आम जनों को काफी परेशानी हो रही है. विद्यार्थी जान जोखिम में डाल कर विद्यालय आने-जाने को विवश हैं. इन दिनों थाना क्षेत्र के बघमरी, हेसालौंग, कोनका, लपरा के रास्ते कोयला ट्रांसपोर्टिंग चल रही है. कोयला ढुलाई में लगभग दो दर्जन से अधिक हाइवा डंपर लगे हुए हैं. वाहनों के चलने से धूल गर्द, ट्रैफिक आदि की समस्या बनी रहती है. वहीं शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्कूल आने-जाने के क्रम में हाइवा डंपरों के परिचालन से काफी परेशानी हो रही है. ट्रिप को लेकर हाइवा तेज गति से चलते हैं. ऐसे में रेलवे फाटक जल्द से जल्द पार करने की होड़ मची रहती है. जिससे अक्सर फाटक पर जाम लग जाता है. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज पर्यटन के साथ-साथ एजुकेशन हब भी है. एक ओर जहां देश विदेश से पर्यटकों का आना-जाना पूरे वर्ष मैक्लुस्कीगंज में लगा रहता है, वहीं गंज स्थित शिक्षण संस्थानों में झारखंड सहित अन्य राज्यों से विद्यार्थी छात्रावासों में रहकर पठन-पाठन करते हैं. हाइवा डंपरों के परिचालन से दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है. इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दी गयी है. हाइवा डंपरों से कोयला ढुलाई पर अंकुश लगाने की मांग की गयी है. स्कूल के समय व छुट्टी के दौरान बड़े वाहनों के परिचालन पर नो एंट्री लगाने की मांग की गयी है. समस्या को लेकर ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित एसडीओ रांची को भी ज्ञापन दिया गया है. लेकिन दुर्भाग्यवश हाइवा डंपर के परिचालन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

फ़ोटो 1 – कोयला ढुलाई में लगे हाइवा डंपर.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >