जेइइ मेन में कोचिंग संस्थानों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानें किस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट को मिला 100 प्रतिशत अंक

एनटीए ने जेइइ मेन के पहले चरण के परिणाम घोषित हो गए हैं. मोशन एजुकेशन, एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड और आकाश बायजूस के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा. ऋषि शेखर ने 300 में 300 अंक प्राप्त किये हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन के पहले चरण के परिणाम घोषित हो गए हैं. मोशन एजुकेशन, एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड और आकाश बायजूस के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा. ऋषि शेखर ने 300 में 300 अंक प्राप्त किये हैं. मोशन के 61 फीसदी स्टूडेंट्स को जनरल कटऑफ के बराबर मार्क्स मिले हैं, तो एलन के 2822 स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर हासिल किया है. आकाश बायजूस के एक छात्र ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं.

मोशन के 61 फीसदी स्टूडेंट्स को जनरल कटऑफ के बराबर अंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेइइ मेन के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया है. इसमें मोशन एजुकेक्शन के स्टूडेंट्स ने शानदार सफलता अर्जित की है. इंडिविजुअल या ओवरआल स्कोर में मोशन के 10 विद्यार्थियों ने 100 और 22 ने 99.90 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं. मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीइओ नितिन विजय ने बताया कि मोशन के 10 हजार 592 विद्यार्थियों ने 2024 में जेइइ मेन परीक्षा दी थी. उसमें से 6 हजार 495 ने 91 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं यानी हमारे 61.319 फीसदी स्टूडेंट्स ने जनरल की कटऑफ के बराबर अंक हासिल किए हैं. इंडिविजुअल या ओवरआल स्कोर में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में ईशान गुप्ता, विशारद श्रीवास्तव, हार्दिक अग्रवाल, अमर सिन्हा, शार्दुल जोशी, नारायण बाहेती, राहुल तिवारी, अभिनव श्रीवास्तव, मोहित गुनानी, गोविंद तेली सहित दस विद्यार्थी शामिल हैं. इसमें गोविंद तेली हिंदी माध्यम का विद्यार्थी है. गोविंद ने फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. मेदिनी, अमितकुमार सिंह, चिरंतन, गौरव सोलंकी, रविशंकर कुमार, आरव वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, अन्वेष प्रधान, आकाश कुमार ने 99.97 से 99.91 पर्सेंटाइल के बीच अंक हासिल किए हैं.

एलन के 2822 स्टूडेंट्स को 99 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर

जेइइ-मेन 2024 के जनवरी सेशन के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है. संस्था के निदेशक डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन के 2822 स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर किया है. इसमें 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने ओवरआल 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है, जिसमें चार स्टूडेंट्स हिमांशु, आदित्य कुमार, नील कृष्णा और दक्षेश मिश्रा ने परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक तथा इशान गुप्ता व मीत विक्रम भाई ने भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. इंस्टिट्यूट की छात्रा द्विजा धर्मेश कुमार पटेल ने गर्ल कैटेगिरी में आल इंडिया टॉप किया है. इंडिविजुअल सब्जेक्ट वाइज 100 पर्सेंटाइल की बात करें तो 191 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है, वहीं 68 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने कैमेस्ट्री तथा 69 स्टूडेंट्स ने मैथ्स में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है.

आकाश बायजूस के छात्र ऋषि शेखर शुक्ला ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

जेइइ (मेन) 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. आकाश बायजूस के छात्र रहे ऋषि शेखर शुक्ला ने100 पर्सेंटाइल हासिल कर अपने संस्थान का नाम रोशन किया है. ऋषि शेखर ने 300 अंकों की परीक्षा में से कुल 300 अंक प्राप्त किये हैं. उन्होंने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और आकाश बायजूस के शिक्षकों को दिया है. उन्होंने बताया, जेइइ की तैयारी के दौरान मैंने फोर स्टेप स्ट्रेटजी अपनायी. हर कॉन्सेप्ट को समझने के लिए मैंने इस रणनीति को अपनाया. सबसे पहले क्लास में टीचर जो भी पढ़ाते थे, उस लेक्चर को ध्यान से सुनता था. फिर प्रॉब्लम सॉल्व करता था. इसके बाद अगर कोई कन्फ्यूजन रहता था, उसे अपने शिक्षकों की मदद से दूर करता था. अंत में टेस्ट के दौरान की गयी अपनी गलतियों का विश्लेषण कर उसे दूर करने की कोशिश करता था. यही मेरी सफलता का मूलमंत्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >